{"_id":"6a90990507d769338802320c","slug":"people-outraged-over-power-cuts-protest-held-raebareli-news-c-101-1-slko1032-166202-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: बिजली कटौती पर भड़के लोग, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: बिजली कटौती पर भड़के लोग, प्रदर्शन
Fri, 28 Aug 2026 01:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Fri, 28 Aug 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
विद्युत उपकेंद्र कठगर में विरोध जताते ग्रामीण।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गदागंज-घुरवारा। बिजली समस्या को लेकर बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। खंभा टूटने तो कहीं ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण लोगों को बिजली संकट झेलना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार शिकायत के बाद भी समस्या दूर नहीं की गई।
गदागंज के पूरे दुनिया सिंह का पुरवा मजरे अलीपुर चकराई गांव में पांच दिन पहले खंभा टूट गया। इससे ग्रामीणों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। संगीता, रामा देवी, गीता देवी, शिव देवी, फूलकली ने बताया कि खंभा टूटने की शिकायत 1912 और उपकेंद्र पर की गई लेकिन ध्यान नहीं दिया गया। अवर अभियंता नितेश दुबे ने समस्या दूर कराने का भरोसा दिया।
उधर, कठगर उपकेंद्र से जुड़े पूरे विश्राम गांव का ट्रांसफार्मर खराब है। इससे लोगों को बिजली संकट से जूझना पड़ रहा है। लोगों ने नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। राजेंद्र लोधी, पीतांबर, रज्जन लोधी, राम बहादुर, सूर्य कुमार, अखिलेश कुमार, अनुराग, अर्जुन, रामशंकर ने बताया कि ओवरलोड होने के कारण अक्सर ट्रांसफार्मर जल जाता है। चार दिन से ग्रामीणों को बिजली समस्या से जूझना पड़ रहा है। जेई मुकेश भारती ने बताया कि जल्द ट्रांसफार्मर बदलवाया जाएगा।