{"_id":"68794715b643051a7a0fa404","slug":"silence-on-distribution-blocks-assurances-given-on-sub-blocks-raebareli-news-c-101-1-slko1032-137241-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: वितरण खंडों पर सन्नाटा, उपखंडों पर पिलाई आश्वासन की घुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: वितरण खंडों पर सन्नाटा, उपखंडों पर पिलाई आश्वासन की घुट्टी
Fri, 18 Jul 2025 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Fri, 18 Jul 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
उपखंड कार्यालय सरेनी में लगे मेगा शिविर में लोगों की समस्याएं सुनते अभियंता व कर्मचारी।
रायबरेली। जिले में बृहस्पतिवार को पावर कॉर्पोरेशन की ओर से 21 उपखंड कार्यालयों में वाणिज्यिक मेगा कैंप लगाए गए। इनमें महज रस्म अदायगी की गई। बारिश के कारण उपभोक्ता कम आए, लेकिन जो लोग आए भी थे, उनमें से ज्यादातर को निराश होकर लौटना पड़ा। उपभोक्ताओं के बैठने के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई। शहर के उपखंड कार्यालय गोराबाजार में दोपहर तक 12 शिकायतें आईं।
जवाहर विहार निवासी शिवपती वर्मा, सर्वेश श्रीवास्तव ने बताया कि जब से स्मार्ट मीटर लगा है तब से ज्यादा बिल आ रहा है। इसी तरह जैतूपुर के रामेश्वर, तिलक नगर की फातमा बानो ने मीटर तेज चलने की शिकायत की। पांच शिकायतों का निस्तारण किया गया। सतांव प्रतिनिधि के मुताबिक अटौरा बुजुर्ग उपकेंद्र पर कैंप लगाया गया। उपखंड अधिकारी पीएस राना ने बताया कि शिविर में कुल 10 मामले आए।
उन्होंने बताया कि तीन मामले निस्तारित किए गए। नसीराबाद प्रतिनिधि के मुताबिक छतोह उपखंड कार्यालय में एसडीओ ध्रुव कुमार जायसवाल, जेई विनोद कुमार ने 15 में से आठ शिकायतों का निस्तारण किया। यहां परैया नमकसार गांव के मोहम्मद जीशान ने समय से बिल नहीं मिलने की शिकायत की। कनकपुर गांव के अरविंद कुमार मिश्र ने अधिक बिल आने की शिकायत की।
विज्ञापन
लालता प्रसाद शुक्ल का खराब मीटर बदला गया। इसी तरह सरेनी, लालगंज, महराजगंज, डलमऊ, जगतपुर उपखंड कार्यालयों में लोग शिकायत लेकर पहुंचे।