{"_id":"585041bd4f1c1ba06f64abed","slug":"short-circuit-fire-in-the-thatch-burnt-elderly","type":"story","status":"publish","title_hn":"शॉर्टसर्किट से छप्पर में लगी आग, जिंदा जला बुजुर्ग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शॉर्टसर्किट से छप्पर में लगी आग, जिंदा जला बुजुर्ग
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
Updated Wed, 14 Dec 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
जिंदा जला बुजुर्ग
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालगंज कोतवाली क्षेत्र के पूरे पीर मोहम्मद मजरे बहाई गांव में सोमवार रात शॉर्टसर्किट के चलते एक छप्पर में आग लग गई। इससे मवेशियों को बचाने गए एक बुजुर्ग की जिंदा जलकर मौत हो गई। जान पर खेलकर बुजुर्ग ने तीन मवेशियों को तो बचा लिया था, लेकिन एक मवेशी ने दम तोड़ दिया।
इसके बाद स्वयं उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर आसपास के लोगों व दमकल के जवानों ने आग को बुझाई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पूरे पीर मोहम्मद मजरे बहाई गांव निवासी भगौती प्रसाद (65) पुत्र स्व. बचान का घर कच्चा बना हुआ है।
घर के पास ही छप्पर के नीचे जानवर बंधे हुए थे। छप्पर के पास ही बिजली का पोल लगा हुआ है। सोमवार रात करीब 12:30 बजे बिजली शॉर्टसर्किट से छप्पर में आग लग गई। आग लगने के बाद हुई रोशनी से वृद्ध की नींद खुल गई और वह छप्पर के नीचे बंधे चार मवेशियों को बचाने के लिए उन्हें खोलने लगा।
विज्ञापन
वृद्ध तीन मवेशियों को खोल पाया था। जैसे ही वह भैंस को खोलने जा रहा था तभी जलता हुआ छप्पर दोनों के ऊपर आ गिरा। रात में ही आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। जब तक फायर ब्रिगेड के कर्मचारी व ग्रामीण आग पर काबू पाते तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
वृद्ध और मवेशी बुरी तरह झुलस गए थे। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सूचना मिलने के बाद तहसीलदार डॉ. जगन्नाथ सिंह, कानूनगो व हल्का लेखपाल भी मौके पर पहुंचे। तहसीलदार ने घटना की जानकारी ली। उन्होंने मृतक के परिवार को हर संभव सहायता दिलाए जाने का आश्वासन दिया।
अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड द्वितीय विवेक खन्ना का कहना है कि पूरे पीर मोहम्मद मजरे बहाई गांव में घटना की जानकारी हुई है। बिजली के पोल से उपभोक्ता के घर जाने वाला केबल खराब था। केबल में स्पार्किंग होने से चिंगारी छप्पर पर गिरी। इससे छप्पर में आग लग गई। घटना में पावर कॉर्पोरेशन की कोई गलती नहीं है। सूचना मिलते ही उस फीडर को बंद करा दिया गया था।