फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Short Circuit fire in the thatch, burnt elderly

शॉर्टसर्किट से छप्पर में लगी आग, जिंदा जला बुजुर्ग

Wed, 14 Dec 2016 12:15 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Wed, 14 Dec 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
Short Circuit fire in the thatch, burnt elderly
जिंदा जला बुजुर्ग - फोटो : demo pic
लालगंज कोतवाली क्षेत्र के पूरे पीर मोहम्मद मजरे बहाई गांव में सोमवार रात शॉर्टसर्किट के चलते एक छप्पर में आग लग गई। इससे मवेशियों को बचाने गए एक बुजुर्ग की जिंदा जलकर मौत हो गई। जान पर खेलकर बुजुर्ग ने तीन मवेशियों को तो बचा लिया था, लेकिन एक मवेशी ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


इसके बाद स्वयं उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर आसपास के लोगों व दमकल के जवानों ने आग को बुझाई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पूरे पीर मोहम्मद मजरे बहाई गांव निवासी भगौती प्रसाद (65) पुत्र स्व. बचान का घर कच्चा बना हुआ है।
विज्ञापन


घर के पास ही छप्पर के नीचे जानवर बंधे हुए थे। छप्पर के पास ही बिजली का पोल लगा हुआ है। सोमवार रात करीब 12:30 बजे बिजली शॉर्टसर्किट से छप्पर में आग लग गई। आग लगने के बाद हुई रोशनी से वृद्ध की नींद खुल गई और वह छप्पर के नीचे बंधे चार मवेशियों को बचाने के लिए उन्हें खोलने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वृद्ध तीन मवेशियों को खोल पाया था। जैसे ही वह भैंस को खोलने जा रहा था तभी जलता हुआ छप्पर दोनों के ऊपर आ गिरा। रात में ही आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। जब तक फायर ब्रिगेड के कर्मचारी व ग्रामीण आग पर काबू पाते तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

वृद्ध और मवेशी बुरी तरह झुलस गए थे। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सूचना मिलने के बाद तहसीलदार डॉ. जगन्नाथ सिंह, कानूनगो व हल्का लेखपाल भी मौके पर पहुंचे। तहसीलदार ने घटना की जानकारी ली। उन्होंने मृतक के परिवार को हर संभव सहायता दिलाए जाने का आश्वासन दिया। 


अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड द्वितीय विवेक खन्ना का कहना है कि पूरे पीर मोहम्मद मजरे बहाई गांव में घटना की जानकारी हुई है। बिजली के पोल से उपभोक्ता के घर जाने वाला केबल खराब था। केबल में स्पार्किंग होने से चिंगारी छप्पर पर गिरी। इससे छप्पर में आग लग गई। घटना में पावर कॉर्पोरेशन की कोई गलती नहीं है। सूचना मिलते ही उस फीडर को बंद करा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed