फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   shiv

गाजे-बाजे के साथ निकली शिव बरात, शिव-पार्वती का हुआ विवाह

Thu, 11 Mar 2021 11:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
shiv
जगमोहेश्वर मंदिर के लिए जा रही शिव बरात। - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। महाशिवरात्रि पर गुरुवार की शाम गाजे-बाजे के साथ शिव बरात निकाली गई। आगे बज रहे बैंडबाजे और पीछे चल रही शिव-पार्वती की बारात देखकर हर कोई मंत्रमुग्ध हो गया। शिव बरात देखने के लिए भारी संख्या में लोग उमड़े। जगह-जगह पर जोरदार स्वागत हुआ। शिव बरात का स्वागत करने के लिए फिल्म अभिनेता राजपाल यादव भी पहुंचे। मंदिरों में पहुंचकर शिव-पार्वती का विवाह हुआ। प्रसाद वितरण भी हुआ।
विज्ञापन

जीआईसी से निकली शिव बरात घंटाघर, सुपर मार्केट, खोवा मंडी, कैपरगंज, बस स्टेशन, अस्पताल चौराहा होते हुए चंदापुर कोठी स्थित जगमोहेश्वर मंदिर पहुंची, जहां पर शिव-पार्वती का विवाह हुआ। इस बीच लोगों ने शिव बरात पर फूलों की वर्षा की।
विज्ञापन

भक्तों का उल्लास देखते ही बन रहा था। फिल्म अभिनेता राजपाल यादव ने शिव बरात का स्वागत किया। यहां पर तीन कन्याओं की शादी भी कराई गई। इस मौके पर रिषभ वर्मा, धर्मेद्र श्रीवास्तव, हर्षेद्र सिंह, ममता सिंह, पार्वती, राघव मुरारका, मंटू शुक्ला, प्रज्ञारत्न मिश्र, सचिन शुक्ला, जगदीश चेनानी, पंकज अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, फायर स्टेशन से गाजे-बाजे के साथ शिव बरात निकाली गई। भक्तों ने शिव बरात पर फूलों की वर्षा की। डिग्री कॉलेज स्थित पहलवान बीर बाबा मंदिर शिव बरात पहुंची, जहां पर शिव-पार्वती का विवाह कराया गया।
बब्बी शुक्ला और उनकी टीम ने जागरण कार्यक्रम प्रस्तुत करके सबको भक्ति में लीन कर दिया। कमेटी के संरक्षक घनश्याम अटलानी ने बताया कि धूमधाम के साथ शिव बरात निकाली। भारी संख्या में भक्तों ने शिव बरात का स्वागत किया। शिव बरात के दौरान सदर कोतवाल अतुल सिंह पुलिस टीम के साथ मौजूूद रहे।

मेरा सौभाग्य कि मैं रायबरेली में आया-राजपाल
रायबरेली। चंदापुर कोठी स्थित जगमोहेश्वर मंदिर में मीडिया से बातचीत में फिल्म अभिनेता राजपाल यादव ने कहा कि रायबरेली में महाशिवरात्रि पर जिस तरह तीन दिन पूजा पाठ, भजन से लेकर भंडारा तक कार्यक्रम होता है, यह देखना उनके लिए सुखद पल है। मेरा सौभाग्य है कि मुझे रायबरेली में आकर इस तरह के कार्यक्रम में भाग लेने का मौका मिला। राजनीति में आने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं तो प्रचारक और अभिनेता हूं। पूरी दुनिया में उन्हें कोई भी प्रचार के लिए बुलाएगा तो वह प्रचार के लिए जाएंगे। मैं हर घरबार और दरबार का हूं। हर सरकार का हूं। उन्होंने कहा कि रायबरेली में उन्हें जो प्यार उन्हें मिला वह कभी नहीं भूल पाएंगे। इससे पहले फिल्म अभिनेता यहां पर पहुंचे और मंदिर में पूजा अर्चना के साथ जलाभिषेक किया। फिल्म अभिनेता को देखने के लिए भी लोग उतावले दिखे। लोगों ने उनके साथ सेल्फी भी खिंचवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed