{"_id":"604fa6028ebc3ee63a17ab5d","slug":"seven-arrested-during-the-encounter-raibaraily-news-lko5697422153","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस मुठभेड़ के दौरान सात बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस मुठभेड़ के दौरान सात बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
रायबरेली। बछरावां पुलिस ने रविवार की रात मुठभेड़ के दौरान सात बदमाशों को दबोच लिया। बदमाशों की तरफ से फायरिंग भी की गई लेकिन गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी। पुलिस का दावा है कि पकड़े गए बदमाश लूट की योजना बना रहे थे। इये बदमाश लखनऊ और उन्नाव जिले के रहने वाले हैं। इनके पास से घटना में प्रयुक्त किए गए वाहन समेत अन्य सामान बरामद हुए हैं।
एसपी श्लोक कुमार ने बताया कि रविवार रात पुलिस को सूचना मिली कि बछरावां क्षेत्र के उमरपुर पुलिया के पास कुछ बदमाश लूट की योजना बना रहे हैं। इस सूचना पर कोतवाल राकेश सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम को अपनी ओर आता देख बदमाशों ने फायरिंग कर दी। पुलिस की तरफ से भी जवाबी फायरिंग की गई।
मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने सात बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें लखनऊ जिले के सरोजनी नगर थाना क्षेत्र के तीन नंबर बगिया निवासी सोनू उर्फ सानू, मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के कल्लीमाती टिकरा निवासी शुभन, उन्नाव जिले के अजगैन थाना क्षेत्र के कुइया जमुनाखेड़ा निवासी रज्जब अली, बीकामऊ निवासी रामनरेश, सतीश कुमार, पोलू, सोबरामऊ थाना क्षेत्र के बीकामऊ निवासी सोनू को पकड़ा गया।
विज्ञापन
इन सभी के पास से एक एसयूवी, एक रस्सी, दो टार्च, एक तमंचा, डेढ़ किलो गांजा, 1100 की नकदी के अलावा पांच मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पकड़े गए आरोपियों का आपराधिक इतिहास लखनऊ और उन्नाव जिले की पुलिस से पता लगाया जा रहा है।