फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Selection of players for divisional Thang-Ta

Raebareli News: मंडलीय थांगता के लिए खिलाड़ियों का चयन

Fri, 18 Sep 2026 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Fri, 18 Sep 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Selection of players for divisional Thang-Ta
रायबरेली। माध्यमिक विद्यालयों की जिला स्तरीय थांगता प्रतियोगिता का आयोजन बृहस्पतिवार को राजर्षि रामपाल सिंह वैदिक इंटर कॉलेज परिसर में हुआ। इसमें अलग-अलग स्कूलों से आए विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन

सफलता अर्जित करने वाले खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 18 खिलाड़ियों का चयन मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया।
विज्ञापन

मंडलीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों में 14 वर्षीय बालक वर्ग से अमन, 14 वर्षीय बालिका वर्ग से वर्षा, 17 वर्षीय बालक वर्ग से सागर सिंह, हिमांशु, आयांश सिंह, ओमजी, 17 वर्षीय बालिका वर्ग से शुभ यादव, अदिति मौर्य, मधु, सृष्टि, अर्चना, मीनाक्षी, प्रतिभा, 19 वर्षीय बालक वर्ग से आयुष मौर्य, शिवांश मौर्य, 19 वर्षीय बालिका वर्ग से मुस्कान, अंशी, कंचन शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में अतुल मौर्य एवं अंकित मौर्य ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
माध्यमिक क्रीड़ा सचिव अजय सिंह चंदेल ने बताया कि पहली बार थांगता खेल में जिले के खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। सभी चयनित खिलाड़ी 23 सितंबर को लखनऊ में आयोजित मंडलीय स्पर्धा में प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed