फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Screening of 1.60 lakh people, cough, cold, fever found in 110 people

1.60 लाख लोगों की स्क्रीनिंग, 110 लोगों में मिला खांसी, जुकाम, बुखार

Mon, 10 Aug 2020 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Screening of 1.60 lakh people, cough, cold, fever found in 110 people
रायबरेली। कोरोना के खतरे को देखते हुए सोमवार से जिले में खांसी, जुकाम और बुखार से ग्रसित लोगों को चिह्नित करने के लिए जांच अभियान शुरू किया गया। शहर से लेकर गांव तक 1200 टीमें लगाई गईं। पहले दिन टीमों ने करीब 35 हजार घरों में पहुंचकर 1.60 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की।
विज्ञापन

जांच में करीब 120 लोग खांसी, जुकाम और बुखार से ग्रसित मिले। चिह्नित लोगों की कोरोना की जांच कराई जाएगी। शहर के सभी 34 मोहल्लों में दो-दो टीमें लगाई गई थी। जिले में कोरोना का खतरा तेजी से बढ़ता जा रहा है। पहले भी अभियान चलाकर जिले के लोगों की स्क्रीनिंग की गई थी।
विज्ञापन

अब फिर से अभियान शुरू किया गया है। इस बार खांसी, जुकाम और बुखार के रोगियों को चिह्नित करने के लिए शहर के गोराबाजार, जफर नगर, इंदिरा नगर, अमर नगर, खाली सहाट, सत्य नगर, निराला नगर, राना नगर सहित सभी मेाहल्लों में थर्मल स्क्रीनिंग शुरू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा गांवों में भी टीमों ने पहुंचकर लोगों की जांच करके जुकाम, बुखार और खांसी से ग्रसित लोगों को चिह्नित किया। टीमों ने लोगों को कोरोना से बचने के लिए मास्क का प्रयोग करने के साथ ही सोशल डिस्टेसिंग का पालन भी करने की सलाह दी।
गंभीर रूप से बीमार मरीजों को शहर में चिह्नित करने के लिए शुरू हुए अभियान में टीमों ने बच्चों को हाथ साफ रखने की सलाह दी। कई जगह बच्चों के हाथों को सैनिटाइज भी कराया।
आशा बहुओं ने गर्भवती महिलाओं से भी बात की और उन्हें इन दिनों में खास एहतियात बरतने की सलाह भी दी। ज्यादा घर से बाहर न जाने की भी सलाह दी। बुजुर्गों को भी घर से बाहर न जाने की सलाह दी गई।

डीएम के निर्देशन में शहर के 34 मोहल्लों में खासी, बुखार व जुकाम के मरीजों को चिह्नित करने के लिए अभियान शुरू किया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में टीमों ने काम किया। पहले दिन 1200 टीमों ने करीब 35 हजार घरों में पहुंचकर 1.60 लाख लोगों की स्क्रीनिंग की। - विनय पांडेय, जिला समन्वयक, राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed