{"_id":"6a95da479ec11ff84c0ef7f4","slug":"schools-flooded-studies-disruptedschools-flooded-studies-disrupted-raebareli-news-c-101-1-slko1034-166421-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: स्कूलों में भरा पानी, पढ़ाई बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: स्कूलों में भरा पानी, पढ़ाई बाधित
Tue, 01 Sep 2026 01:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Tue, 01 Sep 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
छतोह के प्राथमिक विद्यालय पूरे तकी में बारिश से हुआ जलभराव। छतोह के प्राथमिक विद्यालय पूरे तकी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। जिले में सोमवार को बारिश ने परिषदीय विद्यालयों के हालात भी उजागर कर दिए। जलनिकासी के प्रबंध न होेने से बच्चों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। इससे पढ़ाई बाधित हुई।
सरेनी प्रतिनिधि के मुताबिक शहीद जूनियर हाईस्कूल परिसर में पानी भर गया। इससे बच्चों को पानी के बीच से होकर कक्षाओं तक जाना पड़ा। नवीन जूनियर हाईस्कूल छिवलहा में भी गेट तक तक पानी भर गया। ऊंचाहार प्रतिनिधि के मुताबिक प्राथमिक विद्यालय मुस्तफाबाद, पूर्व माध्यमिक विद्यालय मुस्तफाबाद, पूर्व माध्यमिक विद्यालय नगर पंचायत एवं ब्लाक संसाधन केंद्र में बारिश का पानी भर गया।
अमावां प्रतिनिधि के मुताबिक लोदीपुर, पूरे शिवा, पिंडारी खुर्द, रेवती, कोड़रा, पूरे मोटा, पिंडारी कला समेत कई गांवों के परिषदीय विद्यालयों में जलभराव से ज्यादातर बच्चे नहीं पहुंच सके। खंड शिक्षा अधिकारी ऋचा सिंह ने बताया कि जलभराव वाले स्कूल चिह्नित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
परसदेपुर और नसीराबाद प्रतिनिधि के मुताबिक छतोह विकास क्षेत्र के पूरे तकी, जगतपुर और पूरे निरही स्थित प्राथमिक विद्यालयों में जलभराव के कारण बच्चों और शिक्षकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। प्राथमिक विद्यालय पूरे तकी के इंचार्ज प्रधानाध्यापक राकेश जायसी ने बताया कि विद्यालय परिसर और आने-जाने वाले रास्ते पर पानी भरा है, जिससे बच्चों को स्कूल पहुंचने में दिक्कत हुई। खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि बीडीओ से विद्यालय परिसरों में भरे पानी की निकासी कराने के लिए कहा गया है।