फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Scam exposed in MNREGA, recovery will be done from engineer and secretary

मनरेगा में घपला उजागर, इंजीनियर व सचिव से होगी वसूली

Tue, 22 Jun 2021 12:14 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Scam exposed in MNREGA, recovery will be done from engineer and secretary
रायबरेली। जगतपुर ब्लॉक में मनरेगा से जुड़ा एक और गड़बड़झाला पकड़ में आया है। 48 मीटर खाई का निर्माण न करवाकर तकनीकी सहायक और सचिव ने रुपये डकार लिए। जांच में घपले की पुष्टि होने के बाद सीडीओ ने वसूली के आदेश दिए हैं। मामले में संबंधितों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया जा सकता है।
विज्ञापन

जगतपुर थाना क्षेत्र के नसीरनपुर गांव में मनरेगा से 480 मीटर खाई का निर्माण करवाकर पौधरोपण कराया जाना था लेकिन सचिव विशाल यादव और तकनीकी सहायक सुरेंद्र बहादुर सिंह ने मात्र 432 मीटर खाई का निर्माण करवाकर पूरा बजट डकार लिया।
विज्ञापन

विजय बहादुर सिंह की शिकायत पर जांच में मामले का खुलासा होने के बाद सीडीओ ने सचिव और तकनीकी सहायक से वसूली के आदेश दिए हैं। मामले में दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त मनरेगा एसएन चौरसिया ने बताया कि नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। जवाब आते ही सचिव और तकनीकी सहायक के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed