{"_id":"634ef1075075be6035418ba6","slug":"sampling-raibaraily-news-lko6534939145","type":"story","status":"publish","title_hn":"4.85 क्विंटल खोया व पेठा जब्त, नौ नमूने सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
4.85 क्विंटल खोया व पेठा जब्त, नौ नमूने सील
विज्ञापन
रायबरेली। दिवाली पर मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए मंगलवार से एफएसडीए ने अभियान चलाया। पहले दिन 4.85 क्विंटल खोया व पेठा जब्त करने के साथ नौ नमूने सील कर जांच के लिए भेजे गए। अधिकारियों की टीमों ने शहर के अलावा, हरचंदपुर, ऊंचाहार और जगतपुर में कार्रवाई की।
एफएसडीए के मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी इंद्र बहादुर यादव के नेतृत्व में टीम ने छापा मारा। सबसे पहले टीम ने शहर के कानपुर रोड स्थित न्यू सौरभ स्वीट्स राना नगर से खोया, राजभोग, पेठा और पनीर का नमूना भरा।
यहां 18 हजार कीमत का 60 किलो खोया नष्ट कराया। साथ ही 75 किलो पेठा जब्त कर लिया। टीम ने गायत्री नगर ऊंचाहार में धर्मेश की दुकान से खोवा का नमूना सील करके करीब साढ़े सात लाख कीमत का ढाई क्विंटल खोया सीज किया गया।
विज्ञापन
टीम ने जगतपुर में महादेव गुप्ता की दुकान से खोवा का नमूना भरा गया। हरचंदपुर में रूपेश की दुकान से नमकीन, महावीर स्वीट्स से खोया और गंगागंज में शिव प्रसाद की दुकान से नमकीन का नमूना सील किया गया। अभियान में एफएसओ हरेंद्र सिंह, सौरभ उत्तम, अपराजिता तिवारी, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, उदयराज मौर्या शामिल रहे।