{"_id":"63430ea1cee9445cb1369b4e","slug":"road-raibaraily-news-lko652111868","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदहाल सड़कें खोल रही पालिका की पोल, लोग हो रहे बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदहाल सड़कें खोल रही पालिका की पोल, लोग हो रहे बेहाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। शहर क्षेत्र की बदहाल सड़कें नगर पालिका की पोल खोल रही हैं। हाल ये हैं कि सड़कें गड्ढों में तब्दील हैं और ढाई लाख की आबादी को आने-जाने में कठिनाइयां झेलनी पड़ रही हैं। हर साल सड़कों की मरम्मत के नाम पर पांच करोड़ रुपये से ज्यादा का बजट भी मिलता है। इसके बावजूद सड़कों की मरम्मत के नाम पर आने वाला पैसा कहां खर्च हो जाता है, इसका सही जवाब किसी के पास नहीं है।
नगर पालिका क्षेत्र में 275 किमी. में सड़कों का जाल बिछा है। सड़कों की तस्वीर बदलने का पालिका का दावा कसौटी पर खरा नहीं उतर रहा है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इक्का-दुक्का सड़कों को छोड़ दिया जाए तो जिधर से भी गुजरो, उधर बदहाल सड़कें मिल जाएंगी।
बारिश के चलते गड्ढों में पानी भरने के कारण नागरिकों को और परेशानी झेलनी पड़ रही है। आजाद नगर, फिरोज गांधी कॉलोनी, एफजी कॉलेज गेट के सामने सड़कों पर पानी भरा है। इसके अलावा घोसियाना, कहारों का अड्डा, राजकीय कॉलोनी, मुंशीगंज समेत अन्य स्थानों पर भी सड़कें गड्ढों में तब्दील होने से राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। ईओ डॉ. आशीष कुमार सिंह का कहना है कि बजट की कमी से सड़कों की मरम्मत का काम नहीं हो पा रहा है। बजट की डिमांड उच्चाधिकारियों से की गई है।
विज्ञापन
सीवर लाइन के चक्कर में भी बिगड़ी सड़कों की सूरत
सीवर लाइन बिछाने में की गई मनमानी भी सड़कों की बदहाली की एक मुख्य वजह है। मौजूदा समय शहर क्षेत्र में फेज-तीन के 20 मोहल्लों में सीवर लाइन बिछाने की जिम्मेदारी फरीदाबाद की केके स्पन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को मिली है। सड़कें खोद दी गईं, लेकिन उनकी मरम्मत नहीं कराई गई।
ऐेसे में कार्यदायी संस्था की मनमानी के चलते लोगों को मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। कृष्णा नगर, तिलक नगर, यदुवंश नगर, बस्तेपुर, रामजीपुरम, जवाहर विहार कॉलोनी, तिलक नगर, पटेल नगर, बालापुर, शिवाजी नगर, शक्ति नगर, तुलसी नगर, मलिकमऊ कॉलोनी, अंबेडकरनगर समेत 20 मोहल्ले शामिल हैं, जहां पर सीवर लाइन बिछाने का काम फेज-3 में होगा। यहां काम शुरू करा दिया गया है। इन मोहल्लों में रहने वाले लोग कीचड़ और जलभराव से जूझ रहे हैं।
सीवर लाइन बिछाने के लिए जिन सड़कों की खोदाई कराई गई है, उनकी मरम्मत कराने के लिए कार्यदायी संस्था से कहा गया है। लापरवाही बरतने पर फरीदाबाद की केके स्पन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की शिकायत भी उच्चाधिकारियों से की गई है। जल्द सड़कों के मरम्मत का कार्य कराकर लोगों का आवागमन बेहतर बनाया जाएगा।
देवेंद्र कुमार, एक्सईएन, जलनिगम