{"_id":"6855b3aa9723c0f17c0e03f6","slug":"revenue-and-police-department-employees-kept-distance-from-the-chaupal-raebareli-news-c-101-1-slp1006-135486-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: चौपाल से राजस्व प पुलिस विभाग के कर्मियों ने बनाई दूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: चौपाल से राजस्व प पुलिस विभाग के कर्मियों ने बनाई दूरी
Sat, 21 Jun 2025 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sat, 21 Jun 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली में शुक्रवार को शिवगढ़ क्षेत्र के ग्रामपंचायत रायपुर में हुई चौपाल में मौजूद लोग।
शिवगढ़ (रायबरेली)। विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत रीवा व रायपुर में शुक्रवार को ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। जिसके तहत नोडल अधिकारी रीवा श्रम कमिश्नर आरएल स्वर्णकार व रायपुर में बीडीओ बाबूलाल वर्मा रहे। सरकार की मंशा के अनुरूप प्रदेश के सभी ब्लॉकों में चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। जिसका प्रमुख उद्देश्य जनता की ग्राम पंचायत स्तर पर समस्याओं का त्वरित निस्तारण करना है, लेकिन इसको लेकर अधिकारी बिल्कुल भी गंभीर नहीं हैं। ग्राम चौपाल से लेखपाल, पुलिसकर्मी, शिक्षा विभाग, विद्युत विभाग के कर्मचारी व अधिकारी नदारद रहे। जिसे लेकर लोगों में नाराजगी रही।
चौपाल में विधवा, वृद्धा व दिव्यांग पेंशन, मनरेगा, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास समेत राजस्व संबंधी अनेक मुद्दों पर चर्चा की गई। बीडीओ बाबूलाल वर्मा ने कहा कि चौपाल में जो लोग उपस्थित नहीं थे, उच्चाधिकारियों को इससे अवगत कराया जाएगा। इस अवसर पर सहायक विकास अधिकारी पंचायत मोहित सिंह, सुमित कुमार वर्मा, धनेंद्र सिंह, अभिषेक सिंह, ग्राम प्रधान रायपुर रामकरण सिंह, रीवा प्रधान गुड्डू यादव मौजूद रहे।