फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Reflex truck on the highway, traffic was disrupted for two hours

हाईवे पर पलटा ट्रक, दो घंटे बाधित रहा आवागमन

Wed, 01 Jul 2015 11:52 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 01 Jul 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
रायबरेली-जौनपुर हाईवे पर मंगलवार को इसौर नाले पर बना बाईपास कटने के बाद देर रात आवागमन बहाल किया गया तो बुधवार को भोर में मोरंग लदा ट्रक पलट गया, जिससे आवागमन बाधित हो गया।
विज्ञापन


ट्रक को हटाने के बाद आवागमन बहाल कराया गया। इससे करीब दो घंटे तक आवागमन बाधित रहा।


रायबरेली-जौनपुर हाईवे पर गदियानी गांव के पास इसौर नाले पर एनएचएआई की ओर से पुल का निर्माण कराया जा रहा है। आवागमन बाधित न हो, इसलिए पुल के पास बाईपास बनवाया गया था।
विज्ञापन


 मंगलवार को नाले में उफान की वजह से बाईपास कट गया था। सूचना पर कार्यदायी संस्था पीएनसी (आगरा) के अफसर और कर्मचारी मौके पर पहुंचे।

बताते हैं कि नाले पर, जो नया पुल बनवाया जा रहा था, उसकी स्लेप पड़ गई थी, लेकिन दोनों सिरों की भराई नहीं हो सकी थी। बाईपास कटने के बाद बाधित आवागमन बहाल करने की जल्दी में आनन फानन निर्माणाधीन पुल के दोनों ओर मिट्टी की भराई करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इसके बाद देर रात ही पुल से आवागमन शुरू कर दिया गया। इसी बीच रायबरेली से सलोन की ओर जा रहा एक मोरंग से लदा ओवरलोड ट्रक पुल से गुजरा।

ट्रक पुल पार कर ही रहा था, तभी मिट्टी धंस गई, जिससे ट्रक पलट गया। काफी देर तक कोई वाहन सवार पुल से गुजरने की हिम्मत नहीं जुटा सका। ट्रक को हटाने के बाद आवागमन बहाल कराया गया।


आगरा की कार्यदायी संस्था पीएनसी के प्रोजेक्ट मैनेजर आशुतोष सिन्हा ने बताया कि मेजरगंज गांव के पास किसी ने शारदा सहायक से निकली कैनाल का पानी नाले में खोल दिया था।


इससे नाला उफना गया और बाईपास कट गया। बाईपास बनाने में समय लगेगा, इसलिए निर्माणाधीन पुल को आवागमन के लिए खोला गया है। उधर, एनएचएआई के पीडी सीएम द्विवेदी ने बताया कि बाईपास की जांच कराई जाएगी कि आखिरकार ऐसा किसकी लापरवाही से हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed