{"_id":"6287bff0fbdca11181378a49","slug":"rasan-card-raibaraily-news-lko631466565","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाई साल में 35 क्विंटल गरीबों का राशन खा गया प्रधान का परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढाई साल में 35 क्विंटल गरीबों का राशन खा गया प्रधान का परिवार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। डीह ब्लॉक के पूरबनायन के प्रधान व उसके परिवार ने अब तक 35 क्विंटल से अधिक गरीबों का राशन खाया है। 12 यूनिटों के बने दो राशन कार्डों पर अगस्त 2019 से राशन लिया जा रहा है।
अब मामला पकड़ में आने के बाद प्रधान ने दोनों राशन कार्ड सरेंडर करने की पेशकश कर दी है। पूर्ति विभाग राशन की रिकवरी की प्रक्रिया में जुट गया है।
डीह ब्लॉक की ग्राम पंचायत पूरबनायन में प्रधान आनंद कुमार के परिवार में पात्र गृहस्थी के दो राशन कार्ड जारी हैं। पात्र गृहस्थी राशन कार्ड संख्या 215840801050 प्रधान की मां चंद्रवती के नाम पर जारी है। इस कार्ड में डाक विभाग में तैनात प्रधान के पिता ठाकुरदीन और मां चंद्रवती का नाम शामिल हैं।
कार्ड संख्या 215840801251 प्रधान की पत्नी लालती देवी के नाम से जारी है। प्रधान की पत्नी शिक्षामित्र के पद पर तैनात हैं। इस कार्ड में प्रधान आनंद कुमार और पुलिस विभाग में सिपाही के पद पर तैनात भाई राजकुमार और शिक्षा विभाग में प्राथमिक विद्यालय रायपुर में शिक्षिका के पद पर तैनात भाभी शीला देवी शामिल हैं।
विज्ञापन
दोनों ही राशन कार्ड अगस्त 2019 में जारी किए गए थे। लगातार 12 यूनिट का राशन भी लिया गया। कोरोना काल में तो प्रधान के परिवार ने निशुल्क राशन लिया है। 35 क्विंटल से अधिक राशन इस परिवार ने डकारा है।
हालांकि पोल खुलने के बाद शुक्रवार को प्रधान ने राशन कार्डों को सरेंडर करने की पेशकश कर दी। उधर, विभाग अब तक डकारे गए राशन की रिपोर्ट तैयार कर रहा है। जल्द ही राशन की रिकवरी की जा सकती है।
डीह ब्लॉक के पूरबनायन में प्रधान के परिवार मेें बने 12 यूनिट के दो राशन कार्ड के मामले में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी से रिपोर्ट मांगी गई है। अब तक लिए गए राशन की रिकवरी की प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी।
विमल शुक्ला, जिला पूर्ति अधिकारी