{"_id":"60f9a20b8ebc3e79ba3c7382","slug":"rape-raibaraily-news-lko5880132117","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी संग पहले किया दुष्कर्म, फिर बनाया वीडियो, शिकायत पर पुलिस ने भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी संग पहले किया दुष्कर्म, फिर बनाया वीडियो, शिकायत पर पुलिस ने भेजा जेल
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में किशोरी को बहलाकर-फुसलाकर एक युवक ने दुष्कर्म किया। इस दौरान उसका वीडियो भी बना लिया। घटना 15 दिन पहले की बताई जा रही है।
युवक ने फोन कर उसे दोबारा बुलाया और न आने पर उसका अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इससे डरकर किशोरी ने परिवारीजनों को पूरी बात बताई। घरवाले उसे लेकर कोतवाली पहुंचे और तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी को पड़ोसी गांव के एक युवक ने अपने प्रेम जाल में फंसाया और उसे बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। युवक ने इस दौरान उसका वीडियो भी बना लिया।
विज्ञापन
दो दिन पूर्व युवक ने उसे दोबारा बुलाया तो किशोरी ने आने से मना कर दिया। वह बार-बार उसे फोन कर बुलाता रहा। उसके न आने पर युवक ने वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इससे किशोरी घबरा गई और उसने परिवारीजनों को घटना के बारे में जानकारी दी।
घरवाले उसे लेकर कोतवाली पहुंचे और युवक के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने बताया आरोपी युवक रवि कुमार निवासी खोजनपुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।