{"_id":"5d6588428ebc3e93a04e6b13","slug":"rana-beni-madhav-bakhsh-singh-smriti-award-to-paramveer-chakra-winner-subedar-major-raibaraily-news-lko478405640","type":"story","status":"publish","title_hn":"परमवीर चक्र विजेता सूबेदार मेजर को राना बेनीमाधवबख्श सिंह स्मृति सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परमवीर चक्र विजेता सूबेदार मेजर को राना बेनीमाधवबख्श सिंह स्मृति सम्मान
विज्ञापन
रायबरेली। अमर नायक राना बेनीमाधव बख्श सिंह की 215वीं जयंती के अवसर पर फिरोज गांधी कॉलेज के सभागार में आयोजित भाव समर्पण समारोह में परमवीर चक्र विजेता सूबेदार मेजर योगेंद्र यादव को राणा बेनी माधव बख्श सिंह स्मृति सम्मान से मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया। साथ ही उन्हें राना बेनी माधव की कांस्य प्रतिमा भेंट की।
मशहूर शायर मंजर भोपाली को मुख्यमंत्री ने डॉक्टर शिव बहादुर सिंह भदौरिया स्मृति सम्मान से सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने दिलीप सिंह स्मृति सम्मान जिले के वरिष्ठ चिकित्सक डा. जीके श्रीवास्तव को दिया। निबंध प्रतियोगिता के टॉपर अनादि मिश्रा को मुख्यमंत्री ने मेधावी छात्र पुरस्कार से पुरस्कृत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्मारिका अवध केसरी पुस्तक का विमोचन भी किया।
कार्यक्रम संयोजक उपमेंद्र बहादुर सिंह एवं पूर्व विधायक अजयपाल सिंह ने मुख्यमंत्री को राणा बेनी माधव बख्श सिंह की कांस्य प्रतिमा भेंट की। पूर्व विधायक गजाधर सिंह एवं डॉ. मनीष सिंह ने शाल पहनाकर परमवीर चक्र विजेता सूबेदार मेजर योगेंद्र यादव को सम्मानित किया। समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम का सफल संचालन समिति के संगठन मंत्री गोपाल खन्ना ने किया। डॉ. आजेंद्र प्रताप सिंह ने शौर्य की सरजमीं बैसवारा रायबरेली उन्नाव नामक अपना प्रकाशित शोधग्रंथ मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ एवं परवीर चक्र विजेता सुबेदार मेजर योगेंद्र यादव को भेंट किया। राना बेनी माधव समिति के अध्यक्ष इंद्रेश विक्रम एवं संरक्षक राकेश प्रताप सिंह ने सीएम का स्वागत किया।
जिले की जनता की ओर से जिले के प्रभारी मंत्री नंद गोपाल नंदी ने भी मुख्यमंत्री को सम्मानित किया। इस मौके पर ओंकार नाथ भार्गव, एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, जेपी सिंह के अलावा डीएम नेहा शर्मा, एसपी स्वप्निल ममगेन, सीडीओ राकेश कुमार, एसडीएम सदर शशांक त्रिपाठी, एडीएम एफआर राजेश प्रजापति, एएसपी शशिशेखर सिंह मौजूद रहे।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने भाव समर्पण कार्यक्रम के दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित राम प्रकाश बिस्मिल, सरदार भगत सिंह, महात्मा गांधी, अशरफ उल्ला खां आदि क्रांतिकारियों के योगदान को भी विस्तार से बताया। कहा कि देश की आजादी में इनका भी बहुत योगदान था। हमारे देश के लोगों के डीएनए में गुलामी नहीं थी। पर कुछ कारण रहा, जो देश गुलाम हुआ।
फिर भी देश को आजाद कराने के लिए इन क्रांतिकारियों ने अपने प्राण न्योछावर कर दिए, लेकिन किसी के आगे घुटने नहीं टेके। उन्होंने बताया कि पंडित राम प्रसाद बिस्मिल को गोरखपुर जेल में अंग्रेजों ने फांसी दी थी। हमारी सरकार बनने के बाद उनकी याद में जेल में पार्क बनवाया जा रहा है। राना बेनीमाधव बख्श सिंह स्मारिक समिति के सदस्य शशांक सिंह राठौर की अगुवाई में युवाओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्वागत किया।
साथ ही भाव समर्पण कार्यक्रम में हिस्सा लेने पर सीएम का आभार जताया। भाव समर्पण कार्यक्रम के दौरान शशांक ने कहा कि राना देश की आजादी दिलाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने अंग्रेजों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया था। सीएम योगी आदित्यनाथ शहर के नेहरू नगर रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंचकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राना बेनीमाधव की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद सीएम इंदिरा गांधी सभागार में आयोजित भाव समर्पण कार्यक्रम में भाग लेने के लिए रवाना हुआ।