{"_id":"627562384a923d444904546a","slug":"railway-raibaraily-news-lko629380473","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले से गुजरेंगी दो परीक्षा स्पेशल ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले से गुजरेंगी दो परीक्षा स्पेशल ट्रेनें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। भर्ती परीक्षा देने के लिए परीक्षार्थियों को आने-जाने में दिक्कत न हो, इसके लिए रेलवे ने परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है।
उत्तर रेलवे ने छह जोड़ी ट्रेन चलाने की घोषणा की है, जिसमें दो जोड़ी ट्रेनें इस जिले से होकर गुजरेंगी। इन दोनों ट्रेनों का यहां ठहराव भी होगा, जिससे जिले के परीक्षार्थियों को भी फायदा मिल सकेगा।
यह ट्रेन आनंद विहार-प्रयागराज और राजगीर-कानपुर के बीच दौड़ेगी। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि रेलवे भर्ती बोर्ड परीक्षा स्पेशल रेलगाड़ियों के संचालन की समय सारिणी जारी की जा चुकी है। अलग-अलग रूटों पर ट्रेनें चलाई जाएंगी।
गाड़ी संख्या-04004 आनंद विहार टर्मिनल-प्रयागराज परीक्षा स्पेशल ट्रेन 8 मई को आनंद विहार टर्मिनल से दोपहर 12.40 बजे प्रस्थान करके अगले दिन मध्यरात्रि 1.15 बजे प्रयागराज संगम पहुंचेगी।
विज्ञापन
वापसी दिशा में गाड़ी संख्या-04003 प्रयागराज संगम-आनंद विहार टर्मिनल परीक्षा स्पेशल ट्रेन 9 मई को प्रयागराज संगम से रात 10 बजे प्रस्थान करके अगले दिन दोपहर 12.10 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। शयनयान और जनरल डिब्बों वाली यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, रायबरेली स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।
गाड़ी संख्या-03215 राजगीर-कानपुर सेंट्रल परीक्षा स्पेशल ट्रेन 8 मई को राजगीर से सुबह 7 बजे प्रस्थान करके उसी दिन रात 10.15 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी।
वापसी दिशा में गाड़ी संख्या-03216 कानपुर सेंट्रल-राजगीर परीक्षा स्पेशल ट्रेन 10 मई को कानुपर सेंट्रल से शाम 7.20 बजे प्रस्थान करके अगले दिन सुबह 11.30 बजे राजगीर पहुंचेगी। एसी, स्लीपर, जनरल कोच वाली यह ट्रेन नालंदा, बख्तियारपुर, पटना, दानापुर, आरा, बक्सर, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, वाराणसी, प्रतापगढ़, रायबरेली, लखनऊ स्टेशनों पर रुकेगी।