{"_id":"60edce768ebc3eec6f3206e9","slug":"rail-raibaraily-news-lko5867918172","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरातल पर नहीं उतर पाई ऊंचाहार-अमेठी रेल लाइन परियोजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धरातल पर नहीं उतर पाई ऊंचाहार-अमेठी रेल लाइन परियोजना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊंचाहार (रायबरेली)। यूपीए सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट ऊंचाहार-अमेठी रेल लाइन परियोजना का काम शुरू ही नहीं हो पाया है। सरकार का ध्यान इस परियोजना से हट गया है। बजट पास होने के बाद भी अब तक कोई काम शुरू नहीं हो पाया है। इससे स्थानीय लोगों में मायूसी है। लोग इस परियोजना के शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं।
चार दशक पूर्व अमेठी के सांसद संजय गांधी ने ऊंचाहार से अमेठी को रेल मार्ग से जोड़ने का सपना देखा था। उस समय उनका सपना पूरा नहीं हो सका। तत्कालीन यूपीए सरकार ने सन 2013 में 966 करोड़ की लागत से ऊंचाहार से अमेठी तक 66 किलोमीटर रेललाइन बिछाने की घोषणा की थी।
इसके निर्माण के लिए सरकार ने बजट भी पास कर दिया था। उस समय सांसद राहुल गांधी ने सलोन में इसका शिलान्यास भी किया, लेकिन लोकसभा चुनाव होने की वजह से उस समय काम नहीं शुरू हो पाया।
विज्ञापन
2014 के चुनाव में सत्ता बदलने के साथ इस परियोजना पर खतरे के बादल मंडराने लगे। 2019 लोकसभा चुनाव के पहले जुलाई 2018 में रेलवे ने सर्वे शुरू किया था, लेकिन काम सिर्फ कागज पर ही चलता रहा। सरकार की बेरुखी से यह ड्रीम प्रोजेक्ट ठंडे बस्ते में चला गया है। इससे क्षेत्रीय लोगों का ट्रेन से अमेठी जाने का सपना अधूरा है। इससे लोगों में नाराजगी है।
ऊंचाहार। अमेठी रेल लाइन का निर्माण शुरू न होने से क्षेत्रीय लोगों में नाराजगी है। जितेंद्र द्विवेदी, शिवगोपाल सिंह, अभिषेक चंद्र कौशल ने कहा कि सरकार इस परियोजना की तरफ ध्यान नहीं दे रही है।
अमेठी जाने के लिए रायबरेली की तरफ से जाना पड़ता है। सुशील कुमार, उदयभान सिंह, शिवकमल सिंह ने कहा कि इस रेल लाइन के बनने से अमेठी व ऊंचाहार के बीच आवागमन सुलभ हो जाता। यूपीए सरकार की योजना होने की वजह से सरकार इस रेल लाइन के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। यहां के जनप्रतिनिधि भी इस रेल लाइन की ओर सरकार का ध्यान आकृष्ट नहीं करा पा रहे है।
कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र द्विवेदी ने कहा कि भाजपा जिले के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। सांसद सोनिया गांधी ने ऊंचाहार को अमेठी से जोड़ने के लिए इस लाइन की स्वीकृति कराई, बजट भी दिया। हालांकि भाजपा सरकार इसका निर्माण नहीं करा रही है। वहीं भाजपा के पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष अभिलाष चंद कौशल ने कहा कि सरकार सभी वादे पूरे कर रही है। रेल लाइन निर्माण की प्रक्रिया चल रही है। सर्वे होने के बाद भूमि अधिग्रहण का काम जल्द ही शुरू होगा।
अभी इस प्रोजेक्ट के लिए कोई दिशा निर्देश नहीं मिले हैं। एसडीएम राजेंद्र शुक्ला ने बताया कि रेल लाइन बनाने के लिए सर्वे या जमीन अधिग्रहण का कोई आदेश नहीं आया है। आदेश आने पर प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी।
- राजेंद्र शुक्ला, एसडीएम ऊंचाहार