{"_id":"68f0f293d725a5995204a986","slug":"rahul-gandhi-will-meet-hariom-s-family-in-fatehpur-will-further-sharpen-the-dalit-issue-know-its-political-i-2025-10-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: आज फतेहपुर में हरिओम के परिजनों से मिलेंगे राहुल गांधी,दलित मुद्दे को देंगे धार; जानें इसके राजनीतिक मायने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आज फतेहपुर में हरिओम के परिजनों से मिलेंगे राहुल गांधी,दलित मुद्दे को देंगे धार; जानें इसके राजनीतिक मायने
Fri, 17 Oct 2025 12:50 AM IST
आकाश द्विवेदी
धर्मेश त्रिवेदी, अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली

Published by: आकाश द्विवेदी
Updated Fri, 17 Oct 2025 12:50 AM IST
सार
हरिओम हत्याकांड : राहुल गांधी शुक्रवार को फतेहपुर जाकर हरिओम के परिवार से मुलाकात करेंगे। राहुल के इस दौरे को लेकर भाजपा ने तंज कसा है।
विज्ञापन
हरिओम के परिजनों से मिलेंगे राहुल गांधी
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
हरिओम हत्याकांड का मामला भले ही शांत पड़ने लगा हो। लेकिन, सांसद राहुल गांधी इस मामले को जोरशोर से उठा रहे हैं। इस हत्याकांड के बहाने राहुल ना सिर्फ प्रदेश सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं बल्कि देश में दलितों पर हो रहे उत्पीड़न के मुद्दे को उठाने से नहीं चूक रहे हैं।
विज्ञापन
यही वजह है कि नेता प्रतिपक्ष शुक्रवार को फतेहपुर जाकर पीड़ित परिवार से मुलाकात करेंगे। माना जा रहा है कि राहुल का फतेहपुर का यह दौरा दलित मुद्दे को और धार देना है। बिहार विधानसभा और आगामी प्रदेश में होने वाले पंचायत चुनाव में सफलता अर्जित करने के लिए कांग्रेस इस प्रकरण को भुनाने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
हरिओम
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
एक अक्तूबर को हुई थी हरिओम की हत्या
राहुल के फतेहपुर दौरे को लेकर सियासी सरगर्मी और बढ़ गई है। मृतक हरिओम की पत्नी पिंकी उर्फ संगीता और बेटी अनन्या रायबरेली में रहती हैं। राहुल के रायबरेली ना आकर फतेहपुर जाने पर विपक्षी पार्टी भाजपा सवाल भी उठा रही है। एक अक्तूबर की रात फतेहपुर के रहने वाले हरिओम वाल्मीकि की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में अब तक 15 हत्यारोपियों को पुलिस जेल भेज चुकी है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अपने संसदीय क्षेत्र में हुई हत्या का जिक्र किया था तो यह मुद्दा देशभर की सुर्खियों का हिस्सा बन गया। मामला इतना गरमाया कि बीते छह अक्तूबर को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने फतेहपुर जाकर हरिओम के परिजनों से मुलाकात की और प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पत्र जारी कर दलित की हत्या पर नाराजगी जताई थी। सांसद राहुल गांधी अब तक इस घटना को लेकर हमलावर हैं और दलित हरिओम की हत्या मुद्दा जोरशोर से उठा रहे हैं। माना जा रहा है कि राहुल के फतेहपुर जाने से यह मामला और गरमाएगा।

हरिओम के परिजनों से सीएम योगी ने मुलाकात की
- फोटो : सोशल मीडिया
पीड़ित परिवार से मुलाकात कर चुके हैं मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हरिओम हत्याकांड को गंभीरता से लिया था। यही वजह रही कि पुलिस ने आनन-फानन में कार्रवाई शुरू की। एक के बाद एक 15 हत्यारोपियों को जेल भेजा गया। सीएम ने समाज कल्याण विभाग के राज्यमंत्री असीम अरुण और जिले के प्रभारी मंत्री राकेश सचान को बीते 11 अक्तूबर को पीड़ित परिवार से मिलने के लिए रायबरेली भेजा था। दोनों मंत्रियों ने पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद भी दी थी। यही नहीं लखनऊ में स्वयं मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार से मुलाकात करके उन्हें न्याय इंसाफ दिलाने का भरोसा दिया था।
कांग्रेसी पदाधिकारी जाएंगे फतेहपुर
कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी ने बताया कि सांसद राहुल गांधी शुक्रवार को फतेहपुर जाएंगे। हम लोग भी सुबह फतेहपुर के लिए रवाना होंगे। राहुल गांधी पीड़ित परिवार से मुलाकात करेंगे। भाजपा सरकार में दलितों पर उत्पीड़न बढ़ा है। कानून व्यवस्था ध्वस्त है। सांसद की वजह से ही पीड़ित परिवार को न्याय मिल पा रहा है।
काम कम राजनीति ज्यादा कर रहे राहुल
भाजपा जिलाध्यक्ष बुद्धिलाल पासी का कहना है कि रायबरेली में विकास कार्य ठप हैं। सड़कों पर धूल उड़ रही है। काम करने के बजाय राहुल गांधी राजनीति कर रहे हैं। उनका फतेहपुर दौरा भी राजनीति से प्रेरित है। रायबरेली आकर पत्नी और बेटी से भी मिलना चाहिए। हमारी पार्टी पहले ही पीड़ित परिवार को मदद दिलाई है। साथ ही मामले में अब तक 15 आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। मुख्यमंत्री ने भी पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाने की बात कही है।