फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Rae crisis of drinking water depot, eight thousand people are facing trouble

रायबरेली डिपो में पेयजल का संकट, आठ हजार लोग झेल रहे परेशानी

Fri, 05 Feb 2016 12:26 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 05 Feb 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
राज्य सड़क परिवहन निगम के अव्यवस्थाओं से जूझ रहे रायबरेली डिपो में पीने के पानी का भी संकट है। सांसद निधि से लगे आरओ की टोटियां चोर खोल ले गए।
विज्ञापन


वहीं एक वाटर कूलर भी बंद पड़ा है। इसका दंश यहां आने वाले आठ हजार लोगों को भुगतना पड़ रहा है। मुसाफिर को प्यास बुझाने के लिए जेब ढीली करनी पड़ रही है। बावजूद इसके अफसर गंभीर नहीं है।

रायबरेली डिपो की बसों से प्रतिदिन करीब 20 हजार मुसाफिर सफर करते हैं। बस स्टेशन परिसर में यात्रियों को शुद्ध पीने का पानी देने के लिए सांसद सोनिया गांधी की निधि से एक आरओ प्लांट की स्थापना कराई गई थी।
विज्ञापन


दो महीने पहले चोर आरओ की टोटियां चोरी कर ले गए। यहां पहले से वाटर कूलर लगा था, लेकिन पाइप लाइन में लीकेज के कारण उसे भी कई दिन पहले बंद कर दिया गया।

वर्तमान समय में स्टेशन परिसर में पेयजल की कोई व्यवस्था नहीं है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। स्टेशन परिसर में पेयजल की बदइंतजामी से जहां यात्री बेहाल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पानी बेचने वाले दुकानदारों की मजे ही मजे हैं। इलाके के दुकानदार यात्रियों की मजबूरी का फायदा उठाने से नहीं चूक रहे हैं। 18-20 रुपये की पानी की बोतल 22-25 रुपये में बेची जा रही है।

यही नहीं शुद्ध पानी के नाम पर हैंडपंपों का पानी पॉलीथिन में भर कर बेचा जा रहा है। इससे लोगों का स्वास्थ्य भी खतरे में है।

अमर उजाला से बातचीत में मुसाफिर अरविंद कुमार, विवेक कुमार, गौरव यादव, रमेश कुमार रावत समेत इलाके के लोगों ने बस स्टेशन में पेयजल की अव्यवस्था पर नाराजगी जताई।

कहा कि यात्रियों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं और बच्चों को हो रही है। लेकिन न तो नगर पालिका के अफसर ध्यान दे रहे हैं और न ही रोडवेज के अधिकारी।


रायबरेली डिपो के स्टेशन अधीक्षक अशोक त्रिपाठी ने बताया कि नगर पालिका परिषद को सूचना दी गई थी, लेकिन आरओ प्लांट हैंडओवर न होने की बात कहकर पालिका ने प्लांट सही कराने से मना कर दिया।

पालिका के अधिकारियों ने वाटर कूलर की पाइप लाइन के लीकेज जल्द ठीक कराने की बात कही थी, लेकिन अब तक काम नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed