फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Purchasing center in-charge suspended for not weighing paddy

धान से भरी ट्राली लेकर खड़ा रहा किसान, तौल न करने पर प्रभारी सस्पेंड

Tue, 03 Nov 2020 12:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Purchasing center in-charge suspended for not weighing paddy
रायबरेली। जिले में धान खरीद केंद्रों पर मनमानी को पकड़ने के लिए सोमवार को डीएम वैभव श्रीवास्तव और एडीएम (प्रशासन) राम अभिलाष अन्य अधिकारियों के साथ निरीक्षण करने के लिए निकले। पीसीएफ के खरीद केंद्र पर किसान धान लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर खड़ा मिला। केंद्र प्रभारी ने तौल नहीं की। यह देख भड़के डीएम ने केंद्र प्रभारी को जमकर फटकार लगाई और उन्हें निलंबित करने के आदेश दे दिए।
विज्ञापन

गल्लामंडी स्थित पीसीएफ के केंद्र पर मौजूद किसानों ने डीएम को बताया कि केंद्र प्रभारी समय से आते नहीं और तौल करने में टालमटोल करते हैं। डीएम ने केंद्र प्रभारी विनय दुबे को जमकर फटकार लगाई। साथ ही प्रभारी को निलंबित करने के आदेश दिए। एडीएम (प्रशासन) राम अभिलाष ने बताया कि डीएम के निर्देश पर केंद्र प्रभारी को निलंबित करने के लिए पीसीएफ को लिख दिया गया है।
विज्ञापन

डीएम ने निरीक्षण के दौरान डिप्टी आरएमओ को अल्टीमेटम भी दिया। उन्होंने केंद्रों पर किसानों को सारी सुविधाएं मुहैया कराने के आदेश दिए। कहा कि किसानों का सीधे धान खरीदा जाए। इसमें कतई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। केंद्रों पर बोरे, झन्ना, नमी मापक यंत्र, इलेक्ट्रानिक कांटे आदि की पर्याप्त व्यवस्था हो। किसानों को समय से भुगतान दिया जाए। उन्होंने मंडियों में ज्यादा से ज्यादा केंद्र खोलने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम वैभव श्रीवास्तव ने सतांव ब्लॉक के चंदौली व बथुआ में सामुदायिक शौचालयों की गुणवत्ता की जांच की। बथुआ में काम की धीमी प्रगति पर प्रधान, सचिव व खंड विकास अधिकारी को फटकार लगाई। प्रधान के वित्तीय अधिकार सीज करने के साथ ही सचिव की स्थाई रूप से वेतन वृद्धि रोकने के आदेश दिए। डीएम ने निर्माणाधीन नाली की गुणवत्ता चेक की। कमियां मिलने पर चेतावनी देते हुए काम में सुधार लाने के आदेश दिए। इस मौके पर सीडीओ अभिषेक गोयल, डीपीआरओ उपेंद्रराज सिंह, बीडीओ राजेश सिंह, सचिव संत शरण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed