{"_id":"63597d9a9458cc4a1f51d6af","slug":"protest-raibaraily-news-lko6543195183","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुफ्त पटाखा न देने पर व्यापारी से दरोगा ने की अभद्रता, थाना घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुफ्त पटाखा न देने पर व्यापारी से दरोगा ने की अभद्रता, थाना घेरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवगढ़ (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में दिवाली के दिन मुफ्त में पटाखा न देने पर दरोगा ने व्यापारी से अभद्रता की। जानकारी जब अन्य व्यापारियों को हुई तो लोग आक्रोशित हो गए और थाने पहुंचकर हंगामा किया। सभी दरोगा को हटाने की मांग पर अड़े रहे। काफी देर बाद मामला शांत हो सका।
व्यापारी शैलेंद्र गुप्ता का आरोप है कि शिवगढ़ थाने में तैनात दरोगा संतोष यादव ने रौब गालिब करते हुए मुफ्त में पटाखे देने की मांग की। मना करने पर उससे अभद्रता करते हुए फर्जी आरोप में फंसाने की धमकी दी। उसने इसकी जानकारी व्यापारियों को दी।
इससे व्यापारी आक्रोशित हो गए। मंगलवार दोपहर व्यापारी थाने पहुंचे और प्रदर्शन करके नारेबाजी की। सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी महराजगंज रामकिशोर सिंह पहुंचे। व्यापारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन व्यापारी अपनी मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन
एसडीएम महराजगंज उमेश श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंचे। अफसरों के सामने व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद, व्यापार एकता जिंदाबाद के नारे लगाते हुए। अफसरों ने कार्रवाई का भरोसा देकर लोगों को शांत कराया।
पवन सिंह, जीबी सिंह आदि ने दारोगा को हटाने की मांग की। उधर, दरोगा संतोष यादव ने बताया कि फर्जी आरोप लगाया जा रहा है। किसी तरह की कोई मांग नहीं की गई।