फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   protest

उड़ती राख से आजिज ग्रामीणों का टूटा सब्र, एनटीपीसी के खिलाफ प्रदर्शन

Sat, 09 Apr 2022 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
protest
ऊंचाहार (रायबरेली)। एनटीपीसी परियोजना के ऐश पांड की उड़ती राख से आजिज गांववालों का सब्र जवाब दे गया। नाराज ग्रामीणों ने एनटीपीसी के खिलाफ प्रदर्शन किया और ऐश पांड से ट्रकों के जरिये ले जाई जा रही राख पर रोक लगा दी।
विज्ञापन

हंगामे की जानकारी होने पर सीआईएसएफ के जवान मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की प्रबंधन से बात कराई। अधिकारियों ने समस्या से निजात दिलाने का आश्वासन दिया तो ग्रामीण मान गए।
विज्ञापन

परियोजना से निकलने वाली राख को अरखा गांव के पास बने ऐश पांड में डंप किया जाता है। जहां से राख को ट्रकों पर लादकर हाईवे व अन्य निर्माण के लिए भेजा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्मी के दिनों में ऐश पांड से उड़ने वाली राख आसपास के गांव अरखा, पूरे किसुनी, भोपउरा, कोटरा आदि गांवों तक जाती है। इससे लोगों का जीना दूभर हो गया। हवा में धूल के कण होने से लोगों को सांस लेने में तकलीफ होती है। घरों में छतों पर पड़े कपड़े व अन्य सामान भी खराब हो जाता है।
एनटीपीसी परियोजना के अधिकारी शिकायत के बावजूद समस्या से निजात नहीं दिला रहे हैं। शनिवार को इससे नाराज आसपास गांवों के लोग ऐश पांड पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया।
ग्रामीणों ने राख ढोने वाले ट्रकों का चक्का जाम कर राख ढुलाई बंद करा दी और एनटीपीसी के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।
इसकी खबर परियोजना के अधिकारियों को मिली तो सीआईएसएफ के जवानों को मौके पर भेजा गया। सीआईएसएफ के जवानों ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी।

परियोजना की जनसंपर्क अधिकारी कोमल शर्मा से फोन पर ग्रामीणों से बात हुई और समस्या के जल्द निदान का भरोसा दिया। इसके बाद ग्रामीण मान गए।
ग्रामीण राजकुमार पांडेय, मनोज कुमार, संतलाल, मालती, धनपत, दिव्यांशू, हिमांशू ने बताया कि राख से जीना दुश्वार हो गया है। लोग सांस, टीबी जैसी बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं। ऐश पांड पर पानी का छिड़काव सही तरीके से नहीं हो रहा है। परियोजना की जनसंपर्क अधिकारी कोमल शर्मा ने बताया कि मानव संसाधन विभाग ने प्रमुख ग्रामीणों को बातचीत के लिए बुलाया है। उनकी समस्या का निराकरण जल्द हो जाएगा। चक्का जाम जैसी कोई बात नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed