{"_id":"610ad5018ebc3ec33361f7b2","slug":"protest-raibaraily-news-lko589929420","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल मैदान की जमीन पर कब्जे के विरोध में ग्रामीणों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल मैदान की जमीन पर कब्जे के विरोध में ग्रामीणों का हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खीरों (रायबरेली)। कस्बा स्थित श्री सरस्वती इंटर कॉलेज खीरों मैदान की जमीन पर कब्जे के विरोध में बुधवार को ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचीं पुलिस ने ट्रैक्टर से चल रही जोताई का काम रुकवा दिया। इस पर ग्रामीण शांत हुए। पुलिस ने विद्यालय प्रबंधन को थाने में तलब किया। इस दौरान काफी देर तक अफरातफरी का माहौल रहा।
श्री सरस्वती इंटर कॉलेज खीरों परिसर के बगल में एक मैदान है। जिसे काफी समय से बच्चे खेलकूद के मैदान के रूप में प्रयोग करते हैं। एक व्यक्ति के कहने पर इस मैदान की ट्रैक्टर से जोताई होने लगी।
इस पर ग्रामीण एकत्र हो गए और कार्य रुकवा दिया। इसे लेकर काफी गहमागहमी रही। ग्रामीणों के विरोध के बाद विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश सिंह ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पहुंची पुलिस ने जोताई कार्य रुकवाते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य व प्रबंधक को अभिलेखों के साथ थाने बुलाया।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य राजेश चौहान ने बताया कि जहां खेल मैदान है, वह जमीन विद्यालय की है। जमीन के कुछ हिस्से में विद्यालय का भवन बना हुआ है। शेष भाग खाली पड़ा हुआ है।
विद्यालय के रखरखाव व अन्य कार्यों के लिए धन की आवश्यकता होने के कारण प्रबंध समिति ने बैठक करके 22 जुलाई को विद्यालय की शेष पड़ी जमीन को खेती करने हेतु अल्पकालिक लीज पर तीन वर्ष के लिए कस्बे के ही एक व्यक्ति को दे दिया। जिसकी जोताई का ग्रामीण विरोध करने लगे। प्रबंधक के आने के बाद अभिलेख उपलब्ध करा दिए जाएंगे।
प्रभारी निरीक्षक हरिशंकर प्रजापति ने बताया कि विद्यालय के प्रधानाचार्य को जमीन से संबंधित अभिलेखों के साथ बुलाया गया है। खेल का मैदान बताने वाले पक्ष से शिकायती पत्र मिला है। जबकि दूसरे पक्ष से अभिलेख प्रस्तुत करने के बाद मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।