{"_id":"60ef22bc8ebc3e726369df0b","slug":"protest-raibaraily-news-lko58694402","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों ने भाजपा की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ शुरू किया हस्ताक्षर अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों ने भाजपा की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ शुरू किया हस्ताक्षर अभियान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। पेट्रोल और डीजल के बढ़े हुए दामों को लेकर जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को हस्ताक्षर अभियान चलाया। शहरी क्षेत्र में अभियान का नेतृत्व कर रहे शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष धीरज श्रीवास्तव के साथ कांग्रेसियों ने डिग्री कॉलेज चौराहा समेत शहर के कई पेट्रोल पंप पर हस्ताक्षर अभियान चलाकर आम जनता से पेट्रोल व डीजल के दामों में बेतहाशा वृद्धि पर राय जानी। भाजपा की जन विरोधी नीतियों को जनता के समक्ष उजागर किया।
शहर अध्यक्ष ने कहा कि पेट्रोल और डीजल पर केंद्र सरकार मनमाने रूप से टैक्स वसूल रही है, जिससे सीधे तौर पर जनता को महंगाई की मार झेलना पड़ रहा है। जब पूरे विश्व में कच्चे तेल के दाम में गिरावट दर्ज की गई है तो ऐसे में मोदी सरकार देश की जनता को अनावश्यक रूप से अत्याधिक महंगा पेट्रोल और डीजल बेच रही है।
कांग्रेस आर-पार की लड़ाई का ऐलान करती है। जब तक पेट्रोल, डीजल के बढ़े मूल्य वापस नहीं होंगे, तब तक कांग्रेस पार्टी सड़कों पर उतर कर विरोध प्रदर्शन करती रहेगी। हस्ताक्षर अभियान में सूर्य कुमार बाजपेयी, आशीष द्विवेदी, पंकज सोनकर, अभय त्रिवेदी, अनिमेष श्रीवास्तव, प्रमोद पांडेय, सुनील कुमार, सोनू खान, अजीजुल हसन, शादाब, अरशद आदि मौजूद रहे।