फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   protest

भाकियू ने उठाई आवाज, वापस हों तीनों कृषि कानून

Wed, 26 May 2021 09:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 09:06 PM IST
विज्ञापन
protest
रायबरेली। भारतीय किसान यूनियन ने तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की पुरजोर वकालत करते हुए बुधवार को आवाज उठाई। भाकियू के एक गुट ने पंचायत लगाने के बाद राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा तो दूसरे गुट ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। ज्ञापन में किसानों से जुड़ी कुछ क्षेत्रीय समस्याएं भी उठाई गईं।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार ने पांच सूत्री ज्ञापन भेजा, जिसमें कृषि के तीनों काले कानून वापस किए जाने, न्यूनतम समर्थन मूल्य पर किसानों के हित में कड़ा कानून बनाने, लघु किसानों को बिजली मुफ्त देने, किसानों को डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस पर बेतहाशा मूल्य वृद्धि रोक कर आधी कीमत पर उपलब्ध कराने, किसानों के सभी प्रकार के ऋण माफ करने की मांग की गई है। इस मौके पर कामता प्रसाद वर्मा, राम कुमार सिंह, सुजीत चौधरी, विश्वजीत, धीरज, प्रकाश कुमार, सुनील द्विवेदी, श्रीकृष्ण यादव, शिवपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन (हरपाल गुट) ने विकास भवन में पंचायत आयोजित की, जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष रामसजीवन सिंह ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर पंचायत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत में प्रमुख रूप से तीनों काले कृषि कानूनों को रद्द करने की वकालत की गई। साथ ही स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू करने की मांग की। इसके अलावा कई क्षेत्रीय समस्याओं को उठाया गया। पंचायत की अध्यक्षता रंजीत चौधरी, संचालन हरिकरन पासवान ने किया। जंग बहादुर ने भी विचार व्यक्त किए।
काली पट्टी बांध कर किया प्रदर्शन
डलमऊ (रायबरेली)। भारतीय किसान यूनियन की डलमऊ इकाई ने बुधवार को काला दिवस मनाया। यूनियन के जिला महासचिव मनोज कुमार यादव, तहसील अध्यक्ष सुशील, ब्लॉक अध्यक्ष श्याम बिहारी के साथ काफी संख्या में किसानों ने बांह में काली पट्टी बांधकर और काला झंडा लगाकर विरोध जताया। जिला महासचिव ने बताया कि अपनी मांगों को लेकर चल रहे आंदोलन के छह महीने पूरे होने पर देशभर में काला दिवस मनाया गया।
किसान आंदोलन पर लगा पुलिस का पहरा
जायस (रायबरेली)। अमेठी जिले में नवीन मंडी स्थल जायस के मेन गेट पर पर चल रहे किसान आंदोलन पर बुधवार को पुलिस का सख्त पहरा रहा। बुद्ध पूर्णिमा होने के कारण किसानों ने महात्मा बुद्ध के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। काले झंडे एवं काली पट्टी बांध विरोध दर्ज कराया। पुतला जलाने की घोषणा से पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा।

चौकी इंचार्ज बहादुरपुर अवनीश कुमार चौहान पुलिस बल के साथ धरनास्थल पर डटे रहे। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह भी धरनास्थल का जायजा लेते रहे। धरने की अगुवाई कर रहे जय किसान आंदोलन के प्रदेश संयोजक संजय कुमार ने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा अब अपने आंदोलन को तेज करेगा। इस मौके पर जिला कमांडर रामलखन, पवन आनंद, मुकेश, मकबूल अहमद, शिवबालक पटेल, मालती, जानकी आदि शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed