फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   protest

वकील और लेखपाल फिर हुए उग्र, नारेबाजी के साथ किया प्रदर्शन, चार दिसंबर को चले थे ईंट-गुम्मे

Tue, 05 Jan 2021 11:11 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jan 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
protest
संवाद न्यूज एजेंसी तिलोई (रायबरेली)। अमेठी जिले की तिलोई तहसील में मंगलवार को एक बार फिर वकीलों और लेखपालों के बीच विवाद हो गया। दोनों तरफ से नारेबाजी के साथ प्रदर्शन हुआ। अधिवक्ता तहसीलदार का स्थानांतरण किए जाने और लेखपालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। चार दिसंबर को तिलोई तहसील के लेखपालों और अधिवक्ताओं के बीच विवाद हो गया था। मारपीट के साथ ईंट-गुम्मे चले थे। लेखपाल पक्ष की तरफ से अधिवक्ताओं के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। अधिवक्ता पक्ष का आरोप था कि तहरीर देने के बाद भी लेखपालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की गई थी। इसी के बाद से वकील खफा चल रहे थे।
विज्ञापन

मंगलवार को तहसीलदार तिलोई पवन कुमार शर्मा तहसील दिवस में आयोजित समाधान दिवस में लोगों की समस्याओं को सुन रहे थे। इतने में वकीलों का जत्था नारेबाजी करने लगा। देखते ही देखते तहसील कर्मचारी भी संगठित होकर इसका विरोध करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेकिन काफी मात्रा में पुलिस लगी होने के कारण किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई। तिलोई अधिवक्ता संघ के मंहामंत्री धर्मेंद्र कुमार उर्फ रामू ने बताया समझौते के अनुसार तहसीलदार का स्थानांतरण और दोषी लेखपाल पर कार्रवाई नहीं की गई। हम लोग नारेबाजी कर रहे थे।

इसी बीच तिलोई लेखपाल संघ के अध्यक्ष अनूप सिह ने हम लोगों को जूते दिखाए। उधर, अध्यक्ष अनूप सिंह का कहना है कि यह आरोप गलत है। थानेदार विश्वनाथ यादव ने बताया कि वकीलों और लेखपालों के बीच हंगामा और प्रदर्शन हुआ था। मौके पर पहुंचकर सभी को शांत कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed