फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   protest in raibaraily

डीजी मनोज पांडेय गो बैक के लारे लगाते हुए कर्मचारियों और उनके परिवारों ने प्रशासनिक भवन का घेराव किया

Wed, 26 Jun 2019 01:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
protest in raibaraily
लालगंज के आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना के निगमीकरण का विरोध करते कर्मचारी। - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। लालगंज आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना के निगमीकरण के मंगलवार को कर्मचारी और उनके बीवी बच्चों ने बड़ी तादात में विरोध-प्रदर्शन में हिस्सा लिया। यहां पहुंचे डीजी पर्सनल मनोज पांडेय वापस जाओ के नारे लगाते हुए सभी ने प्रशासनिक भवन का घेराव किया। आंदोलित कर्मचारियों को पता चला कि डीजी पर्सनल मनोज पांडेय पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

इस पर आवासीय परिसर में बड़ी संख्या में काले झंडे लेकर कर्मचारी और उनके परिवार के सदस्य मंगलवार सुबह सात बजे ही जमा हो गए। सभी मनोज पांडेय वापस जाओ के नारे लगा रहे थे। निगमीकरण का निर्णय वापस लो के साथ बीच-बीच में मुर्दाबाद के नारे भी लग जा रहे थे। कर्मचारी नेता रितुराज शुक्ला, नैब सिंह, सुशील गुप्ता, राकेश तिवारी, तेजपाल, मथुरालाल मीणा आदि ने साफ लहजे में कहा कि निगमीकरण का निर्णय वापस लेने तक यह आंदोलन इसी प्रकार जारी रहेगा।
विज्ञापन

काम का समय होते ही कर्मचारी काम पर चले गए और परिवार वापस घरों को आ गए। लंच और अवकाश के समय भी प्रदर्शन हुआ। डीजी पर्सनल मनोज पांडेय और जीएम सुनीत शर्मा ने अन्य अधिकारियों के साथ कर्मचारी नेताओं से दोपहर डेढ़ बजे बातचीत की।एसएसटी एसोसिएशन के नेता रुकमकेश मीना और देवनाथ निर्मल ने पूर्व रेल राज्य मंत्री नारायण भाई राठवा और रेलवे बोर्ड के उच्चाधिकारियों को कारखाने के निगमीकरण को रोकने के लिए ज्ञापन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीजी पांडेय ने बताया कि यह मामला उनके विभाग से संबंधित नहीं है। फिर वह उनका ज्ञापन ले रहे हैं और इसे रेलवे बोर्ड के संबंधित उच्च अधिकारियों को पहुंचा देंगे। बैठक में पीसीएमई अनूप कुुमार, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी आरपी शर्मा के अलावा कर्मचारी नेताओं में सुशील गुप्ता, नैब सिंह, रितुराज शुक्ला, रामबरन व हरिकेस और मनोज ओझा शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed