फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Power outage for eight hours due to burning of cable box

Raebareli News: केबल बाॅक्स जलने से आठ घंटे बिजली गुल

Mon, 31 Aug 2026 01:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 31 Aug 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Power outage for eight hours due to burning of cable box
जगतपुर क्षेत्र में बिजली के पोल पर चढ़कर फाल्ट सही करते कर्मचारी। जगतपुर क्षेत्र में बिजली के प
रायबरेली। विद्युत उपकेंद्र जगतपुर की 33 केवी लाइन का केबल बॉक्स जलने से करीब 150 गांवों की बिजली गुल हो गई। इससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। करीब आठ घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो पाई।
विज्ञापन


विद्युत उपकेंद्र जगतपुर से थुलरई, कैनाल, उमरी, पारी, झकरासी, टाउन फीडर निकले हैं। इन फीडरों से जगतपुर, लक्ष्मणपुर, साईपुर, मनोहरगंज, नबाबगंज, धोबहा, भीख, हेवतहा नेवढि़या, उमरी, सिद्धौर, कल्यानपुर, जमोड़ी, कूड़, जिंगना, पूरे झाम सिंह, तिवारीपुर समेत 150 से ज्यादा गांवों को बिजली की आपूर्ति होती है।
विज्ञापन


अमावां ट्रांसमिशन से उपकेंद्र के लिए आने वाली 33 केवी लाइन में सुबह पांच बजे मलिकमऊ के पास केबल बॉक्स जल गया। इससे बिजली गुल हो गई। उपभोक्ता रमेश कुमार, प्रमोद कुमार, रामप्रसाद, शिवशंकर ने बताया कि बिजली नहीं आने से सुबह पेयजल समस्या से जूझना पड़ा। दोपहर एक बजे बिजली आने पर लोगों ने राहत की सांस ली। अवर अभियंता चंद्रेश पटेल ने बताया कि केबल बॉक्स जलने से बिजली बंद हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed