{"_id":"61b24676926b1554c60f6da1","slug":"power-generation-started-from-two-more-closed-units-of-ntpc-raibaraily-news-lko6081969126","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनटीपीसी की बंद दो और यूनिटों से बिजली उत्पादन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनटीपीसी की बंद दो और यूनिटों से बिजली उत्पादन शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊंचाहार (रायबरेली)। एनटीपीसी में बंद पड़ी एक व तीन नंबर यूनिट बुधवार देर रात चालू कर दी गईं, जिससे परियोजना में बिजली उत्पादन बढ़ गया है। मेंटेनेंस के लिए दो नंबर यूनिट अभी भी बंद चल रही है।
परियोजना में 210 मेगावाट बिजली उत्पादन क्षमता की पांच यूनिटों व 500 मेगावाट क्षमता की छह नंबर यूनिट से बिजली बनाई जाती है।
एक माह पहले परियोजना में कोयले की कमी के चलते यूनिट नंबर एक व तीन को बंद कर दिया गया था। दो नंबर यूनिट मरम्मत के लिए रोकी गई थी।
यूनिटों के बंद होने से परियोजना में बिजली उत्पादन पर बुरा असर पड़ा था। अब कोयले की आवक सामान्य होने के बाद बुधवार देर रात यूनिट एक व तीन को चालू कर दिया गया।
गुरुवार को दोनों यूनिटों से बिजली उत्पादन शुरू हो गया है, जिसके बाद परियोजना में बिजली उत्पादन में वृद्धि हुई है। इस समय परियोजना में 924 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया जा रहा है। परियोजना की जनसंपर्क अधिकारी कोमल शर्मा ने बताया कि दोनों यूनिटें चालू कर दी गई हैं। उत्पादन भी शुरू हो गया है।