फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   power corporation

प्रगतिपुरम उपकेंद्र में करंट ट्रांसफार्मर फटा, बत्ती गुल

Wed, 14 Jul 2021 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
power corporation
रायबरेली। प्रगतिपुरम विद्युत उपकेंद्र के टाउन प्रथम फीडर में लगा करंट ट्रांसफार्मर बुधवार भोर तेज धमाके के साथ दग गया। इससे रतापुर व प्रगतिपुरम फीडर की बत्ती गुल हो गई। सुबह-सुबह बिजली चले जाने से लोगों को पेयजल की समस्या से जूझना पड़ा।
विज्ञापन

सुबह नौ बजे बिजली आने पर लोगों ने राहत की सांस ली। बिजली नहीं आने से रतापुर, प्रगतिपुरम, गल्ला मंडी, सुपरमार्केट, मधुबन मार्केट, बेलीगंज रोड, प्रभुटाउन आदि मोहल्ले की बिजली आपूर्ति बंद रही।
विज्ञापन

प्रगतिपुरम विद्युत उपकेंद्र के टाउन प्रथम फीडर में लगा करंट ट्रांसफार्मर बुधवार भोर करीब 4 बजे अचानक दग गया। तेज धमाका होने से उपकेंद्र के कर्मचारी भी घबरा गए। इस दौरान उपकेंद्र से जुड़े मोहल्लों की बत्ती गुल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली न आने से उपकेंद्र से जुड़े मोहल्लों में पानी का संकट भी गहरा गया। उपभोक्ता रमेश कुमार, शिवकरण, सुनील कुमार, अश्वनी, कैलाश झा ने बताया कि प्रगतिपुरम उपकेंद्र से निकले फीडरों में आए दिन कहीं न कहीं समस्या बनी रहती है।
इस वजह से उपभोक्ताओं को बिजली संकट से जूझना पड़ रहा है। सुधार के नाम पर महज खानापूर्ति की जा रही है। उधर, अवर अभियंता प्रवीण पांडेय ने बताया कि टाउन प्रथम के पैनल का करंट ट्रांसफार्मर खराब होने से समस्या आई थी।

रतापुर और प्रगतिपुरम फीडर में कोई समस्या नहीं थी। सुरक्षा को देखते हुए इन दोनों फीडरों को भी बंद किया गया था। फॉल्ट दुरुस्त कराकर सुबह नौ बजे सप्लाई शुरू करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed