फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   power corporation

उपखंड कार्यालय छतोह में जहरीले जंतुओं का रहता बसेरा, कैसे हो कामकाज

Thu, 07 Jan 2021 11:26 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
power corporation
रायबरेली। उपखंड कार्यालय डीह तो बना दिया गया है, लेकिन यहां अधिकारियों व कर्मचारियों की जगह जहरीले जंतुओं का बसेरा है। उच्चाधिकारियों ने आंख मूंद कर तैनाती तो कर दी है, लेकिन भवन और बैठने की व्यवस्था है या नहीं। इस पर विचार नहीं किया। यही वजह है कि हर कोई यहां जाने से घबराता है। उपखंड अधिकारी के अलावा यहां अन्य किसी स्टाफ की तैनाती नहीं की गई है।
विज्ञापन

विद्युत वितरण खंड सलोन के अंतर्गत छतोह विद्युत उपकेंद्र में ही नया उपखंड कार्यालय बना दिया गया है। यहां पर सौरभ जायसवाल की तैनाती भी कर दी गई है, लेकिन न तो कोई कार्यालय है और न ही कोई बैठने की व्यवस्था है।
विज्ञापन

पूरा भवन खंडहर है। अधिकारियों व कर्मचारियों के बजाय यहां पर जहरीले जंतुओं का बसेरा है। उपभोक्ता भी इस खंडहर में शिकायत लेकर जाने से घबराते हैं। बरसात के समय पर जलभराव की समस्या रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सलोन के एक्सईएन एमके अहिरवार ने बताया कि उपखंड सृजित करना उच्चाधिकारियों का काम है। जिसकी तैनाती हुई है, वहीं अपने हिसाब से सुधार कार्य कराए। इसके लिए कोई अलग से बजट नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed