फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Politics of hot district after Aditi's tweet

अदिति के टवीट के बाद गरमाई जिले की सियासत

Thu, 21 May 2020 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Politics of hot district after Aditi's tweet
रायबरेली। चौथे चरण के लॉकडाउन के बीच सदर विधायक अदिति सिंह के बुधवार को किए गए ट्वीट से जिले की सियासत गरमा गई है। वैसे तो यह कोई पहली दफा नहीं है, लेकिन हर बार विधायक अपनी तीखी बयानबाजी और ट्वीट के जरिए सबको चौंका रही हैं। कांग्रेस से विधायक होने के बाद भी अदिति कभी पार्टी लाइन से हटकर विधानसभा सत्र में हिस्सा लेती हैं तो कभी बसों को लेकर कांग्रेस पर ट्वीट के जरिए तल्ख प्रतिक्रिया करती हैं।
विज्ञापन

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी का कहना है कि सदर विधायक अदिति सिंह को पहली ही पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित किया जा चुका है। हमारी पार्टी उन्हें कांग्रेस का विधायक ही नहीं मानती। उन्होंने पार्टी का कहना ना मानकर हमेशा पार्टी लाइन से हटकर काम किया, जो गलत है। पूर्व विधायक अखिलेश सिंह की बेटी अदिति सिंह मौजूदा सदर विधानसभा से कांग्रेस विधायक हैं।
विज्ञापन

पिता के निधन के बाद वह अपने परिवार की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही हैं। वह हमेशा अपने सामाजिक और राजनीतिक कार्यों को लेकर सुर्खियां बनी रहती हैं। पिछली बार पार्टी लाइन से हटकर विधानसभा सत्र में अदिति सिंह ने भाग लेकर प्रदेश की सियासत में हलचल पैदा कर थी। उस समय भी इसको लेकर खूब सियासत हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने यह कहते हुए विधानसभा में भाग लेने के अपने कदम को सही ठहराया था कि वह अपने जिले और प्रदेश का विकास चाहती हैं। इसीलिए उन्होंने विधानसभा सत्र में भाग लिया था। अब बुधवार को अदिति ने ट्वीट के जरिए कांग्रेस पार्टी पर हमला बोला। विधायक की ओर से कांग्रेस को कठघरे में लेने के बाद सियासत गरमा गई। हालांकि लोग इसके यही मायने निकाल रहे हैं कि क्या आने वाले समय में अदिति कमल थाम सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed