{"_id":"605246db8ebc3e8ca45ea7e6","slug":"political-raibaraily-news-lko57006643","type":"story","status":"publish","title_hn":"204 आरओ, एआरओ को मिला प्रशिक्षण, 15 गैरहाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
204 आरओ, एआरओ को मिला प्रशिक्षण, 15 गैरहाजिर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन को सकुशल कराने के लिए 204 रिटर्निंग व सहायक रिटर्निंग ऑफिसरों ने बुधवार को चुनाव संबंधी प्रशिक्षण लिया। प्रशिक्षण में 15 लोग गैरहाजिर रहे। प्रशिक्षक समाज कल्याण अधिकारी डॉ. वैभव त्रिपाठी, बीएसए आनंद प्रकाश शर्मा, सहायक निर्वाचन अधिकारी राज कुमार शुक्ला ने प्रशिक्षण दिया।
प्रशिक्षकों ने बताया कि निर्वाचन बैलेट पेपर तथा बैलेट बॉक्स के माध्यम से ही कराया जाना है। प्रधान, बीडीसी, डीडीसी और ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए चुनाव एक साथ कराया जाएगा। प्रत्येक दशा में निर्वाचन निष्पक्ष, निर्भीक व शांतिपूर्ण तरीके से कराना है।
आरओ और एआरओ को नामांकन पत्रों की बिक्री, अभिलेखों आदि के बारे में जानकारी दी गई। उम्मीदवार, प्रस्तावक, निर्वाचक अभिकर्ता, पंचायत पद के लिए उम्मीदवारों की आयु व नामांकन पत्रों की जांच आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। डीडीओ शोभनाथ ने बताया कि प्रशिक्षण में करीब 15 लोग नहीं आए हैं। गैरहाजिर लोगों से जवाब मांगा जाएगा।