{"_id":"5e37211f8ebc3e8c8722ea79","slug":"police-will-go-to-bihar-in-search-of-mastermind-of-bank-recruitment-scam-raibaraily-news-lko506319697","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक भर्ती घोटाले के मास्टरमाइंड की तलाश में बिहार जाएगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक भर्ती घोटाले के मास्टरमाइंड की तलाश में बिहार जाएगी पुलिस
विज्ञापन
रायबरेली। एक बाद एक बैंक भर्ती घोटाले की परत खुलने के बाद पुलिस अब मास्टर माइंड की तलाश में बिहार जाएगी। इसके लिए एक टीम गठित कर दी गई है। अब तक की जांच में बैंक भर्ती घोटाले का कनेक्शन बिहार से ही पाया गया है। पुलिस वहां जाकर घोटाले से संबंधित अहम जानकारियां जुटाने के साथ-साथ घोटाले में कौन-कौन लोग शामिल हैं, इस बारे में पता करेगी।
यही नहीं घोटाले में पकड़े गए दो सॉल्वर समेत पांच शातिरों के गृह जनपद भी जाकर पुलिस इस मामले की पड़ताल करने की तैयारी में है। पुलिस पकड़े गए आरोपियों के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल के जरिए भी घोटाले से जुड़े गैंग तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन मुंबई (आईबीपीएस) से परीक्षा व अन्य प्रक्रिया पूरी होने के बाद बैंकों की डिमांड पर क्लर्क व अन्य पदों के लिए अभ्यर्थी उपलब्ध कराए जाते हैं।
बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के 300 पदों को भरने के लिए बायोमीट्रिक व अन्य जांच के साथ ही ज्वॉइनिंग की प्रक्रिया पूरी होने के बाद बैंक के सभी क्षेत्रीय कार्यालयों को अभ्यर्थी अलॉट दिए गए। सदर कोतवाली पुलिस एक के बाद एक दो सॉल्वर समेत पांच शातिरों को अब तक पकड़ चुकी है। पूछताछ के बाद इन सभी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
बैंक में भर्ती घोटाला पकड़ में आने के बाद भी सॉल्वर यहां ज्वॉइनिंग करने पहुंच रहे हैं। वहीं पुलिस की जांच के जरिए मास्टर माइंड तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। इसके लिए सदर कोतवाली में तैनात दरोगा-सिपाहियों की एक टीम गठित कर दी गई है, जो अब बिहार जाकर घोटाले के मास्टरमाइंड की तलाश करेगी। साथ ही घोटाले से संबंधित अन्य अहम जानकारियां भी जुटाएगी।
टीम में सिविल लाइंस चौकी इंचार्ज महेंद्र सिंह, जहानाबाद चौकी इंचार्ज अरविंद पांडेय, दरोगा मान सिंह यादव के अलावा सिपाही प्रमोद कुमार, गोविंद, मुकेश को शामिल किया गया है। यही टीम बैंक भर्ती घोटाले की तफ्तीश कर रही है। बैंक भर्ती घोटाले में अब तक दो सॉल्वर समेत पांच शातिरों को गिरफ्तार किया गया है।
बिहार प्रांत के ग्राम कुबड़ा पोस्ट परिऔना नूरसराय नालंदा निवासी कन्हैयालाल और बिहार के ही गोविंदपुर बाईपास रोड पटना निवासी राजीव रंजन, राजनगर गाजियाबाद निवासी मनीष कुमार, बिजनौर जिले के मिल्कबुआपुर नाथू पोस्ट मनकुआं धामपुर निवासी मृदुल कुमार कौशल को पकड़कर पहले ही जेल भेजा जा चुका है। शनिवार को पांचवां शातिर रवींद्र कुमार सिंह निवासी रावतपुर अकबरपुर कानपुर को पकड़ा गया था।
बैंक भर्ती घोटाले की तफ्तीश कराई जा रही है। घोटाले से संबंधित अहम जानकारी जुटाने और मास्टरमाइंड की तलाश के लिए एक पुलिस टीम गठित की गई है। यह पुलिस टीम जल्द ही बिहार जाकर घोटाले की जांच कर रही है। दो सॉल्वर समेत पांच शातिरों को अब तक पकड़ा गया है। जल्द ही घोटाले से संबंधित पूरे गैंग का खुलासा किया जाएगा। पकड़े गए आरोपियों के मोबाइल कॉल डिटेल भी निकलवाई जा रही है।- अतुल कुमार सिंह, सदर कोतवाल