फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Police will arrive in 10 to 20 minutes

10 से 20 मिनट में पहुंचेगी पुलिस

Tue, 20 Dec 2016 12:21 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Tue, 20 Dec 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
Police will arrive in 10 to 20 minutes
यूपी डायल 100 - फोटो : अमर उजाला
जिले में सोमवार को पुलिस लाइंस परिसर में डायल-100 सेवा औपचारिक रूप से शुरू हो गई। कैबिनेट मंत्री डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने हरी झंडी दिखाकर 49 गाड़ियों को रवाना किया। मंत्री ने कहा कि लॉ एंड आर्डर कायम करने के लिए यूपी सरकार का यह प्रयास एक बेहतर कदम है, जिसका लाभ लोगों को मिलेगा।
विज्ञापन


पुलिस लोगों की मदद के लिए तुरंत मौके पर पहुंचेगी। पुलिस अधीक्षक विनय कुमार यादव ने कहा कि डायल-100 से शुरू होने से अपराध में काफी कमी आएगी। उन्होंने बताया कि इसके लिए जनपद को 49 गाड़ियां दी गई हैं।
विज्ञापन


22 दिसंबर से यह योजना अमल में आएगी और इसका लाभ लोगों को मिल सकेगा। यदि कहीं पर मर्डर, लूट, चेन स्नेचिंग या फिर अन्य कोई घटना होती है तो तुरंत पुलिस पीड़ित के पास पहुंचकर उसकी मदद करेगी। पुलिस अफसरों की मानें तो शहर में 10 से 14 मिनट और देहात क्षेत्र में 20 मिनट पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसपी वीरेंद्र यादव का कहना है कि इस सुविधा से अपराधियों के खिलाफ सख्ती बरती जा सकेगी। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधियों को भागना आसान नहीं होगा। इस मौके पर सीओ डलमऊ श्याम प्रकाश उपाध्याय, सीओ सदर श्वेता श्रीवास्तव समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

पुलिस अफसरों की मानें तो बुलंदशहर कांड में पीड़ित पक्ष की ओर से 100 नंबर पर डायल किया गया था, लेकिन फोन व्यस्त बता रहा था। नई व्यवस्था में यह दिक्कत नहीं आएगी। डायल करने पर फोन तुरंत काम करेगा।


नंबर व्यस्त नहीं बताएगा। कहते हैं कि एक बार में 600 से अधिक कॉल की जा सकेंगी। इसके लिए 266 पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। इन सभी की ड्यूटी डायल-100 में लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed