फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   police

पांच करोड़ कीमत का डोडा और अफीम बरामद, दो गिरफ्तार, झारखंड से बरेली ले जा रहे थे

Sun, 23 May 2021 07:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 07:46 PM IST
विज्ञापन
police
रायबरेली-सरेनी। सरेनी पुलिस और एसटीएफ ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक रैकेट का खुलासा किया है। शनिवार रात पुलिस ने पांच करोड़ कीमत का डोडा और अफीम बरामद की।
विज्ञापन

पुलिस की मानें तो डोडा अफीम का एक पौधा होता है, जिसे नशे में प्रयोग किया जाता है। यह मादक पदार्थ पिकअप पर लादकर बरेली ले जाया जा रहा था। पुलिस ने पिकअप चालक व खलासी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

एसपी श्लोक कुमार ने बताया कि एसटीएफ और सरेनी पुलिस को सूचना मिली कि पिकअप संख्या यूपी 25 सीटी 6199 पर मादक पदार्थ लादकर झारखंड प्रांत से बरेली ले जाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर एसटीएफ के निरीक्षक दिलीप कुमार तिवारी, सरेनी थानेदार अनिल कुमार सिंह ने आरोपियों को पकड़ने के लिए घेराबंदी शुरू की। सरेनी क्षेत्र के गेगासो रेलवे क्रॉसिंग गंगागंज रोड निकट मूसापुर मोड़ के पास से पिकअप को रोका। पुलिस को देख पिकअप चालक व खलासी ने गाड़ी भागने का प्रयास किया, लेकिन दोनों को पकड़ लिया गया।
एसपी ने बताया कि बरेली जिले के सिरोही भमोरा निवासी शकील खां पिकअप चालक है। वहीं बदायूं जिले के सैदपुर वजीरगंज निवासी नबी आलम को पकड़ा गया है।
तलाशी में पिकअप से पांच क्विंटल डोडा व 1.5 किलो अफीम बरामद हुई है, जिसकी कीमत 5.7 करोड़ रुपये है। डोडा अफीम का एक पौधा है, जिसका प्रयोग नशा करने के लिए किया जाता है। पकड़े गए आरोपियों के पास से दो मोबाइल, आधार कार्ड, पैनकार्ड के अलावा दो एटीएम कार्ड और 3310 रुपये बरामद हुए हैं।
सरगना की तलाश में पुलिस
पुलिस को अब मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले सरगना की तलाश है। सरगना का नाम और उसका ठिकाना जानने के लिए पुलिस पकड़े गए पिकअप चालक व खलासी से पूछताछ कर रही है।
पता चला कि है इससे पहले भी दोनों ने मादक पदार्थों की तस्करी की थी लेकिन इस बार एसटीएफ और सरेनी पुलिस की सक्रियता के चलते वह हत्थे चढ़ गए। एसपी का कहना है कि चालक व खलासी से गिरोह के सरगना के बारे में पता लगाया जा रहा है।
पुलिस से बचने के लिए बदला रूट
पुलिस से बचने के लिए चालक रूट बदलकर बरेली जा रहे थे। थानेदार अनिल सिंह ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर टोल टैक्स है।
टोल टैक्स पर सीसीटीवी कैमरे लगे होते हैं। कहीं इसकी जानकारी किसी को हो न जाए, इसलिए सरेनी की तरफ से पिकअप लेकर ये लोग बरेली जा रहे थे। थानेदार बताते हैं कि सेमरी रोड भी खस्ताहाल है। इसलिए सेमरी रोड से भी न जाकर गेगासो रोड से होकर बरेली जा रहे थे।
कई जनपदों में तस्करी करने की आशंका
एसटीएफ और पुलिस की जांच में पता चला है कि मादक पदार्थों की तस्करी सिर्फ बरेली ही नहीं, बल्कि कई जनपदों में होती है। पुलिस को दोनों से कुछ नंबरों की जानकारी हुई है।

इन नंबरों को सर्विलांस पर लगाकर पुलिस तस्करी करने वालों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। थानेदार का कहना है कि कई जनपदों में मादक पदार्थोें की तस्करी करने की आशंका है, लेकिन सही जानकारी मिलने के बाद ही इसके पुख्ता प्रमाणपत्र मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed