फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   police

सवा दो करोड़ की लागत से बनेगी महिला रिपोर्टिंग चौकी

Sun, 07 Mar 2021 11:10 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Mar 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
police
लालगंज (रायबरेली)। कस्बे में बेहटा चौराहे के निकट सूदन खेड़ा में पुलिस चौकी के लिए खाली पड़ी भूमि पर महिला रिपोर्टिंग चौकी का निर्माण होगा। रविवार को अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने जगह का भौतिक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

महिला पुलिस चौकी के निर्माण के बाद क्षेत्र की महिलाओं से संबंधित सभी मामले यहीं देखे जा सकेंगे। महिला पुलिस चौकी के नए भवन निर्माण तक कोतवाली परिसर में ही चौकी संचालित की जा रही है। परिसर में बने महिला हेल्प डेस्क में महिलाओं की समस्याएं सुनी गईं।
विज्ञापन

उच्चाधिकारियों के निर्देश पर महिला पुलिस चौकी के लिए सब इंस्पेक्टर सुनीता कुशवाहा को इंचार्ज बनाया गया है। जबकि दो महिला सिपाहियों सहित चार अन्य पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। कानपुर रोड स्थित सूदनखेड़ा में वर्षों से खाली पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिह्नित स्थान पर पुलिस चौकी बनाने का प्रस्ताव भेजा गया। जिस पर महिला रिपोर्टिंग चौकी का निर्माण किया जाना है। अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव, सीओ राघवेंद्र चतुर्वेदी व प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सिंह ने भूमि का निरीक्षण किया। मौके पर हलका लेखपाल हरिओम त्रिपाठी मौजूद रहे। प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि महिला रिपोर्टिंग चौकी करीब सवा दो करोड़ की लागत से बनेगी। महिला पुलिस चौकी के लिए प्रस्ताव भेजा गया था। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed