{"_id":"628d2f738cd7121fa211b910","slug":"pm-modi-may-visit-raibaraily-aiims-soon-raibaraily-news-lko6320950173","type":"story","status":"publish","title_hn":"एम्स आ सकते हैं पीएम मोदी, 30 जून तक काम पूरा कराने के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एम्स आ सकते हैं पीएम मोदी, 30 जून तक काम पूरा कराने के आदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। औपचारिक रूप से संचालित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर सकते हैं। चर्चा है कि आगामी जुलाई माह में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर पीएमओ कार्यालय ने एम्स की प्रगति के बारे में रिपोर्ट मांगी है। इसके लिए एम्स में कवायद शुरू हो गई है। एम्स के अध्यक्ष प्रो. प्रमोद गर्ग ने यहां पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अफसरों के साथ बैठक करने के साथ ही आगामी 30 जून तक सभी कार्यों को हरहाल में पूरा कराने के निर्देश दिए हैं।
अध्यक्ष ने किसानों की 50 एकड़ भूमि को अधिग्रहीत करने सहित अन्य अधूरे कार्यों को पूरा कराने के आदेश दिए हैं। एम्स में 13 अगस्त 2018 से ओपीडी शुरू हुई थी। 29 अगस्त 2019 को एमबीबीएस के पहले बैच की पढ़ाई शुरू हुई थी। एम्स के अधिशासी निदेशक प्रो. अरविंद राजवंशी के प्रयास से 1400 छात्रों की क्षमता के छात्रावास व स्टाफ के लिए आवास के साथ ही करीब 278 करोड़ की लागत से 600 बेड के एम्स हॉस्पिटल (चिकित्सीय परिसर) का काम भी पूरा होने बाद बीती नौ जुलाई से 300 बेड का हॉस्पिटल शुरू किया गया।
200 बेड मरीजों को भर्ती करने के साथ ही 100 बेड कोरोना मरीजों के लिए आरक्षित किए गए हैं। एम्स में एमआईआर सहित अन्य जरूरी जांचों के साथ ही ऑपरेशन की सुविधा भी मिलनी शुरू हो गई है। एम्स का शुभारंभ तो कर दिया गया, लेकिन जुलाई माह में प्रधानमंत्री एम्स का उद्घाटन करने के लिए आ सकते हैं। सोमवार को आए एम्स के अध्यक्ष प्रो. गर्ग ने एम्स में तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन
बाद में अधिकारियों के साथ बैठक करके किसानों की जमीन के अधिग्रहण, विभागों के संचालन सहित अन्य कार्यों का काम 30 जून तक हर हाल में करा लेने के निर्देश दिए। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही न करने के निर्देश दिए। चर्चा है कि जुलाई माह में प्रधानमंत्री एम्स का उद्घाटन करने के लिए आ सकते हैं। बैठक में एम्स के निदेशक प्रो. अरविंद राजवंशी, रजिस्ट्रार व वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी समीर शुक्ला, उप निदेशक डॉ. एसके सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
एम्स के निदेशक प्रो. अरविंद राजवंशी के नेतृत्व में अच्छा काम करने के वाले चार डॉक्टरों को अध्यक्ष प्रो. प्रमोद गर्ग नेे प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने डॉ. नीरज श्रीवास्तव, डॉ. सुयश सिंह, डॉ. रजत शुभ्रा दास और डॉ. नवीन सागर को सम्मानित किया।