फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Phool Singh shines in shot put; Aditya stands out in triple jump.

Raebareli News: गोला फेंकने में फूल सिंह व ट्रिपल जंप में छाए आदित्य

Sat, 10 Oct 2026 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sat, 10 Oct 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Phool Singh shines in shot put; Aditya stands out in triple jump.
रायबरेली। माध्यमिक विद्यालयीय खेलकूद के अंतर्गत शुक्रवार को दो दिवसीय 75वीं जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। लालगंज के आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना स्थित मैदान में अंतरराष्ट्रीय एथलीट पद्मश्री सुधा सिंह ने उद्घाटन किया। प्रथम दिवस विभिन्न आयु वर्ग के बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

सीनियर बालकों की 400 मीटर दौड़ में अमन प्रथम, मोहम्मद राजा द्वितीय, 100 मीटर दौड़ में शिवम प्रथम, अमित द्वितीय, ट्रिपल जंप में आदित्य प्रथम, ओमजी द्वितीय, 800 मीटर दौड़ में अरुण प्रथम, कन्हैयालाल द्वितीय,गोला फेंक में फूल सिंह प्रथम व अरुण कुमार द्वितीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

रिले रेस में लालगंज टीम प्रथम, सलोन टीम दूसरे एवं ऊंचाहार टीम तीसरे स्थान पर रही। जूनियर बालकों की 800 मीटर दौड़ में शेखर प्रथम, अभिषेक द्वितीय, में शुभम प्रथम, अजीत कुमार द्वितीय, गोला फेंक में सत्यम सिंह प्रथम, विनय सिंह दूसरे व रिले रेस में गौरा टीम प्रथम व लालगंज टीम द्वितीय स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

सब-जूनियर वर्ग बालकों की 100 मीटर दौड़ में राज को प्रथम, ऋषभ सिंह को दूसरा, 600 मीटर दौड़ में अर्पित सिंह को प्रथम, राजपाल को द्वितीय, गोला फेंक में वीर सिंह को प्रथम, वंश कुमार को द्वितीय, , 400 मीटर दौड़ में अभिषेक यादव को प्रथम, राजपाल को द्वितीय , 200 मीटर दौड़ में राज को प्रथम, शुभम को द्वितीय, स्थान मिला। रिले रेस में लालगंज टीम ने प्रथम, गौरा टीम ने द्वितीय तथा सदर टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर बालिकाओं की 400 मीटर दौड़ में खुशी प्रथम, पल्लवी द्वितीय, गोला फेंक में गरिमा प्रथम, काजल द्वितीय, त्रिकूद में प्राची प्रथम, प्रियांशी द्वितीय, 800 मीटर दौड़ में काजल प्रथम, नेहा द्वितीय स्थान पर रहीं।

रिले रेस में लालगंज प्रथम, सलोन दूसरे, जूनियरबालिकाओं की 400 मीटर दौड़ में अनामिका प्रथम, राखी द्वितीय, गोला फेंक में विधि शुक्ला प्रथम, वर्षा द्वितीय, ट्रिपल जंप में मंगल प्रथम, कामिनी द्वितीय, 800 मीटर दौड़ में रोशनी प्रथम, नीतू द्वितीय व रिले रेस में गौरा टीम को प्रथम, लालगंज को दूसरा स्थान मिला। सब-जूनियर बालिका की 600 मीटर दौड़ में प्रियांशी प्रथम, सना द्वितीय व 400 मीटर दौड़ में सोनम प्रथम व सना द्वितीय रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed