फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   petrol pump

पेट्रोप पंपों पर घटतौली या फिर मिलावट मिली तो नपेंगे संचालक

Thu, 21 Apr 2022 11:04 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 11:04 PM IST
विज्ञापन
petrol pump
मुआयना करते आपूर्ति विभाग और आयल कंपनी के अधिकारी। - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली/डलमऊ। जिले के 113 पेट्रोल पंपों पर घटतौली और मिलावटखोरी रोकने के लिए जांच टीम ने गुरुवार को डलमऊ व सदर क्षेत्र के पांच पेट्रोल पंपों पर छापा मारा। इस दौरान पेट्रोल पंप संचालकों में हड़कंप मच गया। हालांकि जांच टीमों को कुछ खास नहीं मिला।
विज्ञापन

दरअसल, डीएम माला श्रीवास्तव ने पेट्रोल पंपों पर घटतौली और मिलावटखोरी रोकने के लिए एसडीएम के नेतृत्व में छह जांच टीमें गठित की हैं।
गुरुवार को पहले दिन डलमऊ और सदर में टीमों ने पांच पेट्रोल पंपों पर छापमारी करके घटतौली व मिलावटखोरों को पकड़ने का प्रयास किया।
नायब तहसीलदार सदर ऋषि कुमार, एआरओ सुरेश कुमार, बांट-माप निरीक्षक सुधीर कुमार, ऑयल कंपनी के अधिकारी आशुतोष कुमार सहित छह सदस्यीय टीम ने गुरुवार को सबसे पहले सिविल लाइन स्थित आरके-बीके पेट्रोप पंप पर पहुंचकर घटतौली की जांच की।
विज्ञापन

पेट्रोल व डीजल की तौल कराई। तौल सही और मिलावट नहीं मिली। टीम ने सिविल लाइन स्थित अनुराग फिलिंग स्टेशन पर भी पेट्रोल की गुणवत्ता की जांच की। यहां भी सब सही मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि पेट्रोल पंपों पर डीजल और पेट्रोल की घटतौली और गुणवत्ता की जांच के लिए एसडीएम के नेतृत्व में छह टीमें गठित की गईं हैं।
टीमों को अपने-अपने क्षेत्रों के 113 पेट्रोल पंपों पर जांच के आदेश दिए गए हैं। गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। उधर, डलमऊ में एसडीएम आशीष मिश्रा, एआरओ पारसनाथ, सीओ अशोक कुमार आदि की टीम ने तीन पेट्रोल पंपों का निरीक्षण किया।

सिंह, रामदेवी व शिवम पेट्रोल पंप पर टीम को किसी भी प्रकार की गड़बड़ी नहीं मिली। टीम ने डलमऊ में भी पेट्रोल की गुणवत्ता और तौल की जांच की। संचालकों को मानकों के साथ किसी भी स्तर पर समझौता न करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed