फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   panchyaat election

विजेता को मिला प्रमाणपत्र, लापरवाही में हारे उम्मीदवार को दे दिया था प्रमाणपत्र

Wed, 05 May 2021 08:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 08:49 PM IST
विज्ञापन
panchyaat election
ऊंचाहार (रायबरेली)। रोहनियां ब्लॉक के उमरन द्वितीय क्षेत्र पंचायत में गलत प्रमाण पत्र दिए जाने के मामले का निपटारा हो गया है। एसडीएम ने दोनों पक्षों को संतुष्ट करते हुए जीते प्रत्याशी को प्रमाण पत्र दे दिया है। रोहनियां ब्लॉक की मतगणना में लापरवाही सामने आई थी।
विज्ञापन

ब्लॉक की उमरन द्वितीय क्षेत्र पंचायत के बूथ संख्या 25, 26, 27 व 28 में पड़े मतों की चुनाव की मतगणना की गई थी, लेकिन प्रमाण पत्र जीते प्रत्याशी भीम सिंह को न देकर हारे प्रत्याशी सचिन को दे दिया गया था।
विज्ञापन

शिकायत के बाद एसडीएम ने आरओ को बुलाकर मामले का निपटारा कराने के निर्देश दिया था। मंगलवार की शाम पंचशील डिग्री कॉलेज में दोनों पक्षों को बुलाकर मतों की गणना का विवरण दिखाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद हारे हुए प्रत्याशी ने अपना प्रमाण पत्र वापस कर दिया। बाद में अभिराज गुप्ता प्रमाण पत्र बनाकर जीते हुए प्रत्याशी भीम सिंह को दिया। एसडीएम ने बताया कि दोनों पक्षों को बूथवार गणना दिखाई गई, जिसमें भीम सिंह विजयी हुए थे। इसके बाद जीत का विजयी प्रत्याशी को जीत का प्रमाण पत्र दिया गया।
दूसरे के दरवाजे पटाखा फोड़ रहे लोगों पर केस
सलोन। पंचायत चुनाव के जीत के जश्न को लेकर दूसरे के दरवाजे पर गोला दगाना महंगा पड़ गया। पुलिस ने ग्राम प्रधान समेत समेत 25 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। क्षेत्राधिकारी के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई से लोगों में हड़कंप मचा है।
सलोन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा नुरूद्दीनपुर निवासी मुन्ना सिंह के दरवाजे पर बुधवार को धीरज सिंह समेत दो दर्जन से अधिक लोगों लोग आतिशबाजी और गोला दगा रहे थे।

इसी बीच जीत के जश्न की खबर स्थानीय ग्रामीणों ने सीओ और करहिया चौकी इंचार्ज पंकज सोनकर को दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो प्रधान व समर्थक भाग गए। थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताया कि ग्राम प्रधान और बीडीसी सदस्य समेत दो 25 लोगों पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed