फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Pan Masala got stuck in deadly Gambier, owner fined

कायम पान मसाला में मिला घातक गैंबियर, मालिक पर जुर्माना

Sat, 02 Apr 2016 12:26 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Sat, 02 Apr 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
Pan Masala got stuck in deadly Gambier, owner fined
कायम पान मसाला में घातक गैंबियर मिलने पर एडीएम ने सुनाया जर्माना आदेश - फोटो : अमर उजाला
जांच में कायम पान मसाला का नमूना फेल होने और उसमें घातक गैंबियर मिलने पर एडीएम प्रशासन एससी चौधरी ने लखनऊ के ऐशबाग (नेवाजखंड) स्थित कंपनी डीलक्स पान फ्लेवर के मालिक पर 15 हजार और रायबरेली की अमर एजेंसी के मालिक पर 10 हजार रुपये का जुर्माना किया है।
विज्ञापन


दोनों को एक महीने के अंदर जुर्माना जमा करने के आदेश दिए गए हैं। ऐसा न करने पर उन्होंने तहसील के माध्यम से वसूली करने के निर्देश भी दिए हैं। फिरोज गांधी नगर स्थित अमर एजेंसी से कायम पान मसाला खरीदकर जा रहे मो. आलम नाम के एक दुकानदार से 16 अप्रैल 2015 को एफएसडीए की टीम ने पान मसाला का नमूना लिया था।
विज्ञापन


इसे राजकीय विश्लेषक प्रयोगशाला वाराणसी भेजा गया था। जांच में कायम पान मसाले में गैंबियर पाया गया था। 7 दिसंबर 2015 को नमूने की रिपोर्ट आने के बाद दुकानदार मो. आलम, अमर एजेंसी व डीलक्स पान फ्लेवर नेवजाखंड ऐशबाग लखनऊ के खिलाफ एसडीएम प्रशासन के कोर्ट में मुकदमा किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुकदमे की सुनवाई करते हुए एडीएम प्रशासन ने दुकानदार मो. आलम को मामले में दोषी नहीं पाया है। एडीएम ने पान मसाला बेचने वाली अमर एजेंसी पर 10 हजार रुपये और कायम पान मसाला बनाने वाली डीलक्स पान फ्लेवर नेवजाखंड ऐशबाग लखनऊ पर 15 हजार रुपये का जुर्माना किया है।

एफएसडीए के अभिहित अधिकारी शशांक त्रिपाठी ने बताया कि दोनों लोगों को एक महीने मेें जुर्माने की धनराशि जमा करने के लिए आदेशित किया गया है। समय से जुर्माने की धनराशि जमा न करने पर तहसील के माध्यम से वसूली कराई जाएगी।

एफएसडीए के अधिकारी जेपी त्रिपाठी ने बताया कि 16 अप्रैल 2015 को जिस पिकअप में लदे कायम पान मसाले का नमूना लिया गया था। उस गाड़ी पर करीब तीन लाख पुड़िया की एक लॉट थी। इस बैच का मसाला किन-किन जिलों में भेजा गया था।

इसकी जानकारी केवल फैक्ट्री मालिक को ही होती है। हमारी टीम ने जिस लॉट से नमूना लिया था, उसमें तीन लाख पाउच थे। वहीं जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. बीरबल का कहना है कि कोई भी पान मसाला सेहत के लिए खतरनाक है। इससे मुंह का कैंसर तेजी से बढ़ता है।


यदि किसी पान मसाले में गैंबियर (नकली कत्था) मिला है तो वह सेहत के लिए और खतरनाक है। लोगों को पान मसाले के सेवन से बचना चाहिए। पान मसाला सिर्फ सेहत को नुकसान पहुंचाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed