{"_id":"689b969c535b211b98084b04","slug":"padmavat-stood-still-for-15-minutes-due-to-engine-trouble-raebareli-news-c-101-1-slp1006-138929-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: इंजन में खराबी से 15 मिनट खड़ी रही पद्मावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: इंजन में खराबी से 15 मिनट खड़ी रही पद्मावत
Wed, 13 Aug 2025 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Wed, 13 Aug 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
बछरावां। लखनऊ रायबरेली रेल खंड पर सोमवार रात करीब 8:12 बजे रायबरेली से लखनऊ जा रही पद्मावत ट्रेन के इंजन में बछरावां कस्बे के लालगंज क्रॉसिंग पर खराबी आ गई। स्टेशन से पहले ट्रेन रुकने से यात्रियों में खलबली मच गई। क्रॉसिंग पर गाड़ी रुकने से आसपास खड़े लोग भी किसी अनहोनी की आशंका से सहम गए।
लोको पायलट की सूचना पर पहुंचे इंजीनियरों ने खराबी दूर की। करीब आठ किलोमीटर चलने के बाद राज नगर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन दोबारा खड़ी हो गई। किसी तरह इंजीनियरों ने ट्रेन को लखनऊ पहुंचाया। वहां इंजन को बदलकर गाड़ी को रवाना किया गया। आरपीएफ चौकी इंचार्ज एसके राय ने बताया कि इंजन में खराबी के कारण ट्रेन दो बार खड़ी हुई थी। लखनऊ में इंजन को बदलकर ट्रेन को रवाना किया गया।