फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Overbridge bike crashed into the guardrail, the death of young man

ओवरब्रिज की रेलिंग से टकराई बाइक, युवक की मौत

Wed, 16 Mar 2016 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली Updated Wed, 16 Mar 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
Overbridge bike crashed into the guardrail, the death of young man
सड़क हादसा
बछरावां थाना क्षेत्र में मंगलवार को लखनऊ-इलाहाबाद राजमार्ग पर ओवरब्रिज की रेलिंग से एक बाइक जा टकराई। इससे बाइक सवार दो युवक नीचे गिर गए।
विज्ञापन


इसमें गंभीर रूप से घायल एक युवक की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ, जब दोनों इलाहाबाद जा रहे थे। हेलमेट नहीं लगाए थे। दोनों बिहार प्रांत के रहने वाले हैं और कोटा में आईआईटी की तैयारी कर रहे थे।

पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। बिहार प्रांत के कुचायपुर गोपालगंज निवासी आदिल उस्मानी (19) और बोरिंग रोड पटना निवासी उज्ज्वल राज (18) कोटा में आईआईटी की तैयारी कर रहे थे।
विज्ञापन


दोनों लखनऊ अपने दोस्त के यहां आए थे। लखनऊ से सुबह दोस्त की बाइक लेकर इलाहाबाद किसी काम के सिलसिले में जा रहे थे। लखनऊ-इलाहाबाद राजमार्ग पर बछरावां कस्बा स्थित रेल क्रॉसिंग पर बने ओवरब्रिज पर पहुंचे, तभी बाइक अनियंत्रित होकर रेलिंग से जा टकराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों जमीन पर जा गिरे। इसमें उज्ज्वल राज की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि आदिल उस्मानी घायल हो गया। बछरावां पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और घायल को सीएचसी पहुंचाया।


थानेदार कमलेश पांडेय का कहना है कि बाइक के रेलिंग में टकराने के बाद दोनों युवक जमीन पर गिर गए थे। इसमें एक युवक की मौत हो गई है। मृतक और उसका साथी कोटा में आईआईटी कर रहे थे। घटना की सूचना परिवारीजनों को दी जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed