फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   OPD of 45 people in AIIMS

एम्स में हुई 45 लोगों की ओपीडी

Tue, 22 Jun 2021 12:14 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
OPD of 45 people in AIIMS
रायबरेली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में सोमवार से ओपीडी शुरू हो गई। पहले ही दिन 45 मरीजों को चिकित्सीय सलाह दी गई। जिले के अलावा अमेठी, सुल्तानपुर व अन्य पड़ोसी जिलों के मरीज भी पहुंचे। ओपीडी में 32 नए मरीज और 13 पुराने मरीज पहुंचे। गेट पर ही कोरोना जांच की सुविधा भी थी। 72 लोगों की एंटीजन और तीन लोगों की आरटीपीसीआर जांच के लिए सैपल लिए गए।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण बढ़ने के बाद एम्स में ओपीडी बंद कर दी गई, ऑनलाइन सुविधा मरीजों को दी जा रही थी। वाट्सपए या मोबाइल पर बात करके मरीजों को चिकित्सीय सलाह दी जा रही थी। कोरोना का कहर थमने के बाद सोमवार से फिर ओपीडी शुरू की गई। एम्स के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी व रजिस्ट्रार समीर शुक्ला ने बताया कि निदेशक प्रो. अरविंद राजवंशी के निर्देशन में सोमवार से भौतिक ओपीडी शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पहले दिन ओपीडी में सबसे अधिक 15 मरीज जनरल मेडिसिन के आए। जनरल सर्जरी विभाग में भी दो मरीजों ने इलाज करवाया। यूरोलॉजी में तीन और नाक-कान-गला विभाग में भी तीन मरीज इलाज करवाने आए। नेत्र रोग विभाग में छह और हड्डी रोग विभाग में पांच मरीज इलाज करवाने के लिए पहुंचे। दो बच्चे भी इलाज करवाने के लिए आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पहले दिन 45 मरीजों को चिकित्सीय सलाह दी गई। ओपीडी लगातार जारी रहेगी। कोरोना की एंटीजन या आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट के साथ कोई भी मरीज चिकित्सीय सलाह लेने के लिए आ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed