फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   One died in accident and 16 injured

सडक़ हादसों में बुआ की मौत, भतीजा समेत 16 घायल

Fri, 12 Aug 2022 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
One died in accident and 16 injured
ऊंचाहार-जगतपुर-गदागंज। अलग-अलग सड़क हादसों में बुआ की मौत हो गई, जबकि भतीजा समेत 16 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के धौरहरा गांव निवासी सुमन (50) पत्नी जगदेव शुक्रवार दोपहर भतीजे विजय कुमार (22) के साथ बाइक से अपनी बहन के घर धमोली गांव जा रही थी।
बाबूगंज-पटेरवा मार्ग पर दिलमनपुर पुल के पास सामने से आ रही अनियंत्रित बाइक से टक्कर होने पर सड़क पर गिरकर दोनों घायल हो गए।
दोनों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। कोतवाल शिवशंकर सिंह ने बताया कि बाइकें टकराने से घायल महिला की मौत हो गई है।
विज्ञापन

वहीं जगतपुर कोतवाली क्षेत्र के भटपुरवा के पास दो बाइक टकरा गईं। इससे अंबारा मथाई थाना गदागंज गांव निवासी शिवा व उसकी मां सरोजा बहन पायल तथा शिवांश घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी घटना भाव गांव के पास अज्ञात वाहन ने महिला को टक्कर मार दी। घायल आरती को जगतपुर सीएससी में भर्ती कराया गया। इसी तरह एक अन्य घटना पंचशील महाविद्यालय के पास हुई।
एक अज्ञात वाहन ने दो बाइकों में टक्कर मार दी। इसमें रोहित कुमार, श्रेयांश निवासी नवाबगंज घायल हो गए। उर्मिला व सूरज निवासी देवरी थाना थाना भदोखर घायल हो गए।
इसी तरह खजुरी गांव के पास बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें लालमणि, अंकुर निवासी पूरे सूबेदार, मनोज कुमार निवासी बटौवापुर थाना ऊंचाहार को गंभीर चोट आई।
घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। उधर, गदागंज थाना क्षेत्र के चबईनीहार गांव के पास बृहस्पतिवार की शाम बाइकों में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इसमें अखिलेश मौर्य, वर्षा मौर्य निवासी पूरे नवा पुरवा मजरे कुरौली और संतोष कुमार निवासी बेला गुशीशी घायल हो गए। एसओ अरविंद सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
सड़क हादसे में घायल वृद्धा ने दम तोड़ा
रोहनिया। ऊंचाहार कोतवाली के गांव पट्टी रहस कैथवल गांव निवासी कुंती देवी (65) ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। तीन दिन पहले उसे टैंकर ने टक्कर मार दी थी। इससे वह घायल हो गई थी। उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा था। सीएचसी ऊंचाहार अधीक्षक डॉ. मनोज शुक्ला ने वृद्धा का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां उसकी मौत हो गई। कोतवाल शिवशंकर ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।

बाइकों में टक्कर, चार घायल
बछरावां (रायबरेली) । कोतवाली क्षेत्र के खैरहनी गांव के निकट लखनऊ-प्रयागराज राजमार्ग पर शुक्रवार को दो बाइकों में टक्कर हो गई। इससे एक बाइक पर सवार पद्माकर (30), मां राजकुमारी (65) निवासी दरीबा व दूसरी बाइक पर सवार मतीन (28), फैजान (14) घायल हो गए। सभी को सीएचसी ले गया, जहां पद्माकर व रामकुमारी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कोतवाल जगदीश यादव ने कहा कि तहरीर मिलने पर मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed