{"_id":"6134e2568ebc3e4f8c4a5281","slug":"one-boys-died-in-accident-raibaraily-news-lko5941803114","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैंडपंप पर पानी भर रहे बालक पर गिरा पेड़, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैंडपंप पर पानी भर रहे बालक पर गिरा पेड़, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊंचाहार (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के सरांयहरदो गांव में हैंडपंप पर पानी भरते समय एक बालक के ऊपर नीम का पेड़ गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई।
रविवार की दोपहर गांव निवासी रामसजीवन रैदास का पुत्र राज (13) घर के पास लगे नल पर नहाने के लिए पानी भर रहा था।
अचानक पास में खड़ा जर्जर नीम का पेड़ उस पर गिर गया। गांव के लोगों ने पेड़ को काटकर हटाया, लेकिन तब तक बालक की मौत हो गई थी। खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन घरवालों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने बताया कि पेड़ गिरने से बालक की मौत हुई है। जांच की जा रही है।