फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Occupation removed from in front of 30 shops

Raebareli News: 30 दुकानों के सामने से हटाया कब्जा

Sat, 03 May 2025 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sat, 03 May 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Occupation removed from in front of 30 shops
शुक्रवार को लालगंज में अतिक्रमण हटवाते प्रशासनिक अधिकारी। संवाद
लालगंज (रायबरेली)। कस्बे में शुक्रवार को नगर पंचायत प्रशासन ने अभियान चलाकर सड़क तक फैले अतिक्रमण को हटा दिया। कई लोग खुद ही अपनी दुकानों के आगे लगाए सामान हटाते नजर आए। राहगीरों का कहना है कि दुकानदारों ने टीनशेड व पक्के बरामदे बनाकर फुटपाथ तक कब्जा कर लिया है। इसी के चलते आए दिन लोग जाम से जूझते रहते हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को तहसीलदार ध्रुव नारायण यादव, ईओ राजभान शुक्ल और थाने के प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह दल-बल के साथ पहुंचे। मेन रोड व सराफा मंडी की कई दुकानों के सामने से अतिक्रमण को हटवा दिया। कई दुकानदारों ने प्रशासन की इस कार्रवाई का विरोध भी किया। उनका कहना रहा कि पूर्व में कोई सूचना नहीं दी गई जिससे काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


अतिक्रमण हटा रही टीम जब सराफा मंडी स्थित भैरोनाथ मंदिर के निकट पहुंची तो व्यापारी अंकुर गुप्ता व कृष्णा गुप्ता की अगुवाई में कई दुकानदार जेसीबी के सामने बैठ गए। उन्होंने नगर पंचायत अध्यक्ष सरिता गुप्ता के घर के सामने बने बरामदे और टीनशेड को भी तोड़ने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिशासी अधिकारी के निर्देश पर नाली पर बना छज्जा भी तोड़ दिया गया। नगर पंचायत प्रशासन का कहना है कि एक महीने के अंदर कई बार मुनादी कराई गई। इसके अलावा दुकानदारों को नोटिस देकर खुद से कब्जा हटाने को भी कहा गया था लेकिन जब ध्यान नहीं दिया गया तो जेसीबी से स्थायी अतिक्रमण हटवा दिया गया।


अधिशासी अधिकारी ने बताया कि करीब 30 दुकानदारों ने सड़क तक कब्जा किया था जिसे हटवा दिया गया है। इससे राहगीरों को सहूलियत मिलेगी। अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed